Nitish Cabinet Minister List: नीतीश की 10वीं ताजपोशी, NDA की 8वीं सरकार का शपथ महाअध्याय, 26 मंत्रियों की टीम तैयार,पढ़िए लिस्ट

Nitish Cabinet Minister List: नीतीश की कैबिनेट में कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली है। जेडीयू, बीजेपी, एलजेपी-आर, हम और आरएलएम के प्रतिनिधियों को जगह देकर नीतीश ने गठबंधन को संतुलित करने की कोशिश की है।

Nitish Cabinet Minister List: नीतीश की 10वीं ताजपोशी, NDA की
26 मंत्रियों की टीम तैयार, पढ़िए लिस्ट- फोटो : social Media

Nitish Cabinet Minister List: बिहार की सियासत ने आज इतिहास का नया पन्ना पलटा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए की 8वीं सरकार के मुखिया के रूप में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक बार फिर साबित कर दिया कि वे बिहार की राजनीतिक धुरी हैं। एनडीए गठबंधन को मिले दो तिहाई से अधिक बहुमत के बाद यह शपथग्रहण समारोह एक औपचारिकता से अधिक—एक मजबूत सत्ता संदेश माना जा रहा है।

इस बार नीतीश की कैबिनेट में कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली है। जेडीयू, बीजेपी, एलजेपी-आर, हम और आरएलएम के प्रतिनिधियों को जगह देकर नीतीश ने गठबंधन को संतुलित करने की कोशिश की है। यह भी साफ़ किया गया है कि मकर संक्रांति के बाद कैबिनेट विस्तार होगा, यानी अभी कई दिग्गजों के लिए दरवाज़ा खुला हुआ है।

नीतीश अब तक 7 बार एनडीए और 2 बार महागठबंधन के मुखिया रहे हैं। एनडीए की पाँचवीं पारी के दौरान एक बार जीतन राम मांझी भी मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन इस बार तस्वीर पूरी तरह नीतीश-केंद्रित है।

राजग की मौजूदा ताकत, 202 विधायकों में भाजपा के 89, जदयू के 85, लोजपा-रामविलास के 19, हम के 5 और रालोमो के 4 विधायक शामिल हैं। यही संख्या कैबिनेट में भी दिखी, जहाँ बीजेपी ने सबसे मजबूत पकड़ बनाई है।

पार्टी–वार मंत्रियों की पूरी सूची

मुख्यमंत्री – जेडीयू

नीतीश कुमार – मुख्यमंत्री

 भाजपा (BJP) – उपमुख्यमंत्री + सबसे बड़ा कोटा

सम्राट चौधरी – उपमुख्यमंत्री

विजय कुमार सिन्हा – उपमुख्यमंत्री

मंगल पांडेय

दिलीप जायसवाल

नितिन नवीन

रामकृपाल यादव

संजय सिंह टाइगर

अरुण शंकर प्रसाद

सुरेंद्र मेहता

नारायण प्रसाद

रमा निषाद

लखेंद्र कुमार रौशन

श्रेयसी सिंह

प्रमोद कुमार

जेडीयू (JDU) – पुराना भरोसा, स्थिर टीम

विजय कुमार चौधरी

बिजेंद्र प्रसाद यादव

श्रवण कुमार

अशोक चौधरी

लेशी सिंह

मदन सहनी

सुनील कुमार

मोहम्मद जमा खान

 हम (HAM)

संतोष सुमन

लोजपा-रामविलास (LJP-R)

संजय कुमार

संजय कुमार सिंह

 रालोमो (RLM)

दीपक प्रकाश

यह कैबिनेट संयोजन साफ संदेश देता है नीतीश का तजुर्बा, बीजेपी का नंबर गेम, सहयोगियों का सम्मान… और बिहार के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार।