Bihar CM Meeting: एक्शन मोड में सीएम सम्राट, दो विभागों की बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, अधिकारियों से होगी रिपोर्ट तलब
Bihar CM Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज राज्य के प्रशासनिक कामकाज को लेकर दो महत्वपूर्ण बैठकें करने जा रहे हैं।...
Bihar CM Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज राज्य के प्रशासनिक कामकाज को लेकर दो महत्वपूर्ण बैठकें करने जा रहे हैं। इनमें सबसे अहम बैठक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की होगी, जो दोपहर 12:30 बजे आयोजित की जाएगी।
इस उच्चस्तरीय बैठक में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री के साथ-साथ विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभाग में चल रहे कार्यों की समीक्षा करना और जमीन सर्वे से जुड़े कामों की प्रगति का आकलन करना है।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री बैठक के दौरान विभागीय योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट लेंगे और यह जानेंगे कि जमीन सर्वे का कार्य किस स्तर तक पहुंचा है। साथ ही राजस्व व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
सरकार की प्राथमिकता भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल और पारदर्शी बनाना है, ताकि जमीन से जुड़े विवादों में कमी लाई जा सके। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे सकते हैं कि कार्यों में तेजी लाई जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके अलावा बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा के साथ-साथ चल रही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। मुख्यमंत्री इस दौरान अधिकारियों से सीधे सवाल-जवाब कर सकते हैं और आवश्यक सुधारों को लेकर सख्त निर्देश जारी कर सकते हैं।
राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि भूमि सुधार और राजस्व व्यवस्था राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
सूत्रों का कहना है कि बैठक के बाद मुख्यमंत्री की ओर से कई महत्वपूर्ण निर्णय और निर्देश सामने आ सकते हैं, जिनका सीधा असर राज्य की जमीन सर्वे और राजस्व व्यवस्था पर पड़ेगा।
रिपोर्ट- अभिजीत कुमार