Bihar Politics: तेजस्वी यादव के साथ टूटा कांग्रेस का गठबंधन! राहुल की मीटिंग में हो गया फैसला, कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान

Bihar Politics: तेजस्वी यादव के साथ टूटा कांग्रेस का गठबंधन!

Bihar Politics: बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस और राजद की गठबंधन टूटने की कगार पर है। कांग्रेस विधायक के बयान के बाद इसकी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि फिलहाल शीर्ष नेतृत्व की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों की मानें तो बीते दिन दिल्ली में बिहार कांग्रेस की हुई बैठक में कई नेताओं ने राजद से अलग होने का सलाह दिया। कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने News4Nation से बाचचीत के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि अब राजद के साथ गठबंधन में आगे चलना संभव नहीं है।  

राहुल ने दी सहमति 

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद वाल्मिकी नगर से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि, अब राजद के साथ गठबंधन करना संभव नहीं है। हम लोगों का प्रयास रहेगा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस अपने बलबूते चुनाव लड़े। सबसे अहम बात है कि कांग्रेस विधायक ने कहा है कि, राहुल गांधी ने भी इस चीज के लिए सहमति दे दी है। वहीं कांग्रेस विधायक के टूटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी को हम सब लोगों ने आस्वस्थ किया है कि NDA के सुनामी में भी हम लोग जीतकर आएं हैं, इसीलिए हमलोग कहीं नहीं जाएंगे। 

बजट सत्र से पहले होगा विधायक दल के नेता का चुनाव 

कांग्रेस विधायक दल के नेता के चयन पर कहा कि, बजट सत्र से पहले ही कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना जाएगा। बिहार प्रदेश के कांग्रेस कमेटी का चयन भी बहुत जल्द होगा। कांग्रेस विधायक के इस बयान से सियासी सरगर्मी हाई हो गई है। इस बयान के बाद बिहार में कांग्रेस और राजद के रिश्तों को लेकर नई राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है।

दिल्ली से धीरज की रिपोर्ट