बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए, गहलोत, बघेल और चौधरी को मिली अहम ज़िम्मेदारी

New delhi - आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को गति देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों और ज़िला चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। यह निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा तत्काल प्रभाव से अनुमोदित किया गया है।
कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा 04 अक्टूबर, 2025 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए निम्नलिखित नेताओं को AICC वरिष्ठ पर्यवेक्षक (AICC Senior Observers) के रूप में नियुक्त किया है: अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, अधीर रंजन चौधरी को शामिल किया गया है।
ये तीनों वरिष्ठ नेता बिहार में पार्टी की चुनावी रणनीति और समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इसके अतिरिक्त, कांग्रेस अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ज़िला चुनाव पर्यवेक्षकों (District Election Observers) की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दे दी है। इस सूची में निम्नलिखित 19 नेता शामिल हैं: अविनाश पांडे, कमलेश्वर पटेल, हरीश चौधरी, क़ाज़ी निज़ामुद्दीन, अजय कुमार लल्लू, भक्त चरण दास, अजय राय, शुभंकर सरकार, सतेज बंटी पाटिल, ईशा खान चौधरी, तनुज पुनिया, प्रदीप जैन आदित्य, अनिल चौधरी, अभिषेक दत्त, रामकिशन ओझा, सत्यनारायण पटेल, चेतन चौहान, बी. वी. श्रीनिवास, डॉ. विक्रांत भूरिया
ये ज़िला पर्यवेक्षक ज़मीनी स्तर पर चुनावी प्रक्रिया पर नज़र रखेंगे और पार्टी संगठन को मज़बूत करने में सहयोग करेंगे। यह नियुक्ति कांग्रेस की चुनावी रणनीति को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।