6 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, भड़की भीड़ ने पुलिस -प्रशासन को बनाया निशाना, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा
Darbhanga - बिहार के दरभंगा में शनिवार की देर शाम हुई दुष्कर्म की घटना के बाद रविवार की सुबह माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया। जब एक उग्र भीड़ ने गैर-कानूनी तरीके से सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे और मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव कर दिया। स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया। वर्तमान में क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि भीड़ की मांग थी कि कल की घटना में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी को उन्हें सौंप दिया जाए, जिसे पुलिस ने पूरी तरह से "अवैधानिक" और "अनुचित" करार दिया है। जिसके बाद भीड़ उग्र हो गई। मामले की मॉनिटरिंग कर रहे जिलाधिकारी ने कहा कि परिवार के लोग पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं, लेकिन कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कानून अपना काम करेगा और हम किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं देंगे।" फिलहाल पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों से अपील की गई है। पुलिस अब उन उपद्रवियों की पहचान कर कानूनी कारवाई की जाएगी।

बताते चले कि विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत पटवा पोखर पर रविवार की देर शाम 6 वर्षीय बच्ची के साथ उसके 22 वर्षीय पड़ोसी विकास महतो ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर घटना स्थल से फरार हो गया। बच्ची देर शाम तक घर नही लौटी तो परिजन के द्वारा खोजना शुरू किया गया। एक गली में आवारा कुत्तों के द्वारा भोकने के दौरान परिजनों को शक हुआ तो उस तरफ भागे, तो देखा तालाब किनारे दीवाल के उस पार बच्ची का शव पड़ा है। दृश्य को देखते ही परिजनों ने चिल्लाना शुरू किया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने ही पहले विश्वविद्यालय थाना की पुलिस घटना स्थान पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई।
जांच के दौरान पता चला कि तीन बच्चियों एक साथ तालाब किनारे खेल रही थी। सभी का उम्र 6 से 7 साल था। आरोपी ने बच्चियों को पकड़ना चाहा तो एक बच्ची पकड़ा गयी, आरोपी ने एक बच्ची को जबरदस्ती उठाकर अंधेरे में ले गया और रेप और हत्या कर फरार हो गया। लेकिन मौके से दो बच्ची वहां से भागने में सफल रही। जब घटना की चर्चा हुई तो बच्चियों ने कहा कि हम उसे पहचानते हैं। उसके बाद पुलिस से उसे सीसीटीवी पर उसका चेहरा देखया तो बच्चियों ने पहचान की। विकास महतो ने ही घटना को अंजाम दिया है। पुलिस उसे उसके घर से तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उसके कपड़े पर भी खून के धब्बे थे। जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया।
Report - varun thakur