Bihar News: पटना में डॉक्टर दंपति पर जानलेवा हमला, महिला के प्राइवेट पार्ट पर हमला, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Bihar News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना में डॉक्टर दंपति पर जानलेवा हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया गया है। पढ़िए आगे...

Bihar News: पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के लोहानीपुर इलाके में डॉक्टर दंपति के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि झारखंड में पदस्थापित डॉक्टर दंपति जब अपने पुस्तैनी मकान आए, तो संपत्ति विवाद को लेकर उनके ही भाई और कुछ असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला कर दिया।
महिला डॉक्टर घायल
हमले में महिला डॉक्टर को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता का आरोप है कि हमला उसके प्राइवेट पार्ट पर भी किया गया। वहीं, डॉक्टर पति को भी बुरी तरह पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घंटों देर से पहुंची पुलिस
पीड़ित दंपति का कहना है कि घटना की सूचना कदमकुआं थाना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस घंटों देर से मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने केवल इलाज कराने की सलाह दी और वहां से लौट गई।
दहशत में परिवार
घटना के बाद दंपति दहशत में हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पटना से अनिल की रिपोर्ट