Vande Bharat Sleeper Train: बिहार के इस जिले में होगा दिल्ली पटना वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ठहराव, दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली पटना वंदे भारत ट्रेन का ठहराव बिहार के इस जिले में होगा। रेलवे इसको लेकर तैयारी शुरु कर दिया है। जिससे दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Vande Bharat Sleeper Train: बिहार को जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलने वाली है। नए साल में दिल्ली पटना के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का परिचालन होगा। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ठहराव आरा स्टेशन पर होगा। ट्रेन के ठहराव के कारण आरा स्टेशन और आस पास के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। आरा और पटना से दिल्ली जाना आसान हो जाएगा।
आरा में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ठहराव
दरअसल, रेलवे पटना–आरा–दिल्ली रूट पर स्लीपर वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही पटना–मुंबई वंदे भारत ट्रेन चलाने का भी प्रस्ताव है। दोनों ट्रेनों को आरा जंक्शन पर आधिकारिक ठहराव दिया जाएगा, जिससे भोजपुर जिले सहित आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल इस रूट पर पटना से गोमतीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है जिसका ठहराव आरा में है। आरा से इस ट्रेन की बुकिंग भी संतोषजनक बताई जा रही है। जिसके बाद नई ट्रेनों को ठहराव देने का फैसला लिया गया है।
सुरक्षा और सुविधाओं से लैस होगी स्लीपर वंदे भारत
स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में आधुनिक सुरक्षा तकनीक पर खास ध्यान दिया गया है। ट्रेन में कवच सिस्टम लगाया गया है, जो किसी संभावित हादसे की स्थिति में स्वतः ट्रेन को रोक देता है। सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यात्रा के दौरान यात्रियों को ऑडियो-वीडियो सिस्टम के माध्यम से लोकेशन, अगला स्टेशन, स्टॉपेज और अन्य जानकारियां मिलती रहेंगी। दो कोचों को जोड़ने वाला गैंगवे पूरी तरह सील होगा, जिससे बाहर की धूल अंदर नहीं आएगी। साथ ही ट्रेन में ऑटोमेटिक प्लग डोर लगाए गए हैं, जो चलने से 10 सेकेंड पहले अपने-आप बंद हो जाते हैं। इससे चोरी और छीना-झपटी जैसी घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
लग्जरी इंटीरियर और तेज इंटरनेट सुविधा
स्लीपर वंदे भारत का इंटीरियर पूरी तरह आधुनिक और आरामदायक बनाया गया है। यात्रियों को लग्जरी सुविधाओं के साथ-साथ तेज रफ्तार इंटरनेट की सुविधा भी मिलेगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा और अधिक सहज हो सकेगी। रेलवे एक जनवरी से पटना–आरा–मुंबई वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की तैयारी में भी जुटा है। यह ट्रेन राजधानी के बाद समयबद्ध तरीके से चलाई जाएगी और नई समय-सारिणी में इसे शामिल किया जा रहा है। इस ट्रेन का भी आरा जंक्शन पर ठहराव होगा, जिससे बिहार के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।