Bihar News : छात्र नेता दिलीप कुमार ने बिहार दारोगा मुख्य परीक्षा में पेपर लीक और धांधली की जताई आशंका, परीक्षा रद्द कर की ईओयू से जांच की मांग

Bihar News : 27 मई को आयोजित हुई बिहार दारोगा मुख्य परीक्षा में पेपर लीक और धांधली-सेटिंग के आरोप लगाए जा रहे हैं। छात्र नेता दिलीप कुमार ने इसकी जांच की मांग की है.....पढ़िए आगे

Bihar News : छात्र नेता दिलीप कुमार ने बिहार दारोगा मुख्य पर
पेपर लीक की आशंका - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : 27 मई को आयोजित बिहार दारोगा मुख्य परीक्षा विवादों में है। अभ्यर्थियों द्वारा पेपरलीक एवं धांधली-सेटिंग के आरोप लगाए जा रहे हैं। बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष छात्र नेता दिलीप कुमार ने रविवार को वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से मांग किया कि दारोगा मुख्य परीक्षा में पेपरलीक एवं धांधली-सेटिंग की आर्थिक अपराध इकाई से निष्पक्ष जांच हो तथा परीक्षा रद्द हो। 

दिलीप कुमार ने कहा कि गया जी जिला से पुलिस ने हाइटेक तरीके से सेटिंग कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह द्वारा वाट्सएप ग्रुप से पेपर हल कर उत्तर भेजा जा रहा था। इससे साफ स्पष्ट है कि पेपरलीक था और परीक्षा में धांधली-सेटिंग हुई है। परीक्षा समाप्ति बाद प्रश्न-पत्र परीक्षार्थियों को नही दिया गया था लेकिन परीक्षा के बाद से प्रश्न-पत्र सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है।

दिलीप ने कहा की इससे भी परीक्षा पर सवाल उठ रहे हैं और पेपरलीक की संभावना लगती है। इसलिए छात्र हित में दारोगा मुख्य परीक्षा को तुरंत रद्द किया जाना चाहिए और पेपरलीक एवं धांधली-सेटिंग की ईओयू से निष्पक्ष जांच कर माफियाओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि दारोगा बहाली परीक्षा में कोई पारदर्शिता नही है। पारदर्शिता लाने के लिए परीक्षा समाप्ति बाद परीक्षार्थियों को ओएमआर सीट और प्रश्न-पत्र परीक्षार्थियों को दिया जाए, परीक्षा समाप्ति के कुछ दिनों बाद उत्तर कुंजी जारी हो तथा रिजल्ट प्रकाशन के साथ ही सभी परीक्षार्थियों का मार्क्स भी जारी किया जाना चाहिए।

नरोत्तम की रिपोर्ट