Bihar News : डॉ. सुनील कुमार चौधरी ने चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान में प्रस्तुत किया शोध पत्र, कहा- 'सिद्धांत सिर्फ नक्शा है, हकीकत वह जमीन है जिस पर चलना है'

Bihar News : बासा के पूर्व महासचिव डॉ. सुनील कुमार चौधरी ने चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान (CIMP), पटना में आयोजित पांचवें मैनेजमेंट केस कॉन्फ्रेंस में अपना महत्वपूर्ण शोध पत्र प्रस्तुत किया.....पढ़िए आगे

Bihar News : डॉ. सुनील कुमार चौधरी ने चंद्रगुप्त प्रबंधन संस
डॉ सुनील कुमार ने पेश किया - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : आपदा रोधी एवं पर्यावरण के अनुकूल समाज निर्माण को कृतसंकल्पित तथा विज्ञान एवं तकनीक के विभिन्न पहलुओं को समाज के अन्तिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाने को कटिबद्ध पथ निर्माण विभाग , बिहार के अधीक्षण अभियंता ,बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के पूर्व महासचिव एवं इण्डियन इन्जीनियर्स फेडरेशन (पूर्व) के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार चौधरी ने चन्द्रगुप्त प्रबंधन संस्थान,पटना में आयोजित पाँचवे मैनेजमेन्ट केस कांफ्रेंस में शोध पत्र प्रस्तुत करते हुए कहा कि एक प्रभावी लीडर वह है जो थ्योरी के अनुशासन को व्यावहारिक लचीलेपन के साथ जोड़ना जानता हो । 

उनके शोध पत्र का विषय था- -ब्रीजिन्ग थ्योरी एण्ड प्रैक्टिस:रियल वर्ल्ड मैनेजमेंट चैलेंजेज। डॉ चौधरी ने स्थापित मॉडल के दुनिया में मात खाने के तीन प्रमुख कारण-बाउन्डेड रैशनलिटी, संस्थागत जड़ता एवं इमोशनल इन्टेलीजेन्स पर विस्तार से प्रकाश  डाला। उन्होंने बताया कि मुख्य समस्या यह है कि हमारे पारंपरिक मैनेजेन्ट्स सिद्धांत बहुत ही आदर्श वातावरण की कल्पना करते है, जहाँ हर चीज नियम के अनुसार चलती है। जबकि समकालीन वर्क प्लेस पूरी तरह से अनिश्चित होते है।

डॉ चौधरी ने आगे बताया कि सिद्धांत जहाँ सीधे रास्ते पर चलता है। वही हकीकत बहुत उलझी हुई और उतार-चढ़ाव से भरी होती है। थ्योरी सिर्फ एक नक्शा है,लेकिन हकीकत वह जमीन है जिस पर आपको असल में चलना है। शैक्षणिक मॉडल दुनिया में क्यो पिछड़ते है? क्योकि वे एक स्थिर बाजार की कल्पना करते है,जबकि आज का बिजनेस मॉडल पूरी तरह से भुका हो चुका है।ऐसी स्थिति में पुरानी और कड़क रणनीतियां फेल हो जाती है। आज एक लीडर की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि वह कितनी जल्दी खुद को हालात के हिसाब से ढाल सकता है । डॉ चौधरी ने सिद्धांत और हकीकत के इस टकराव को समझने के लिए इतिहास के सबसे बडे सप्लाई चेन संकट कोविड-19 महामारी के केस स्टडी को बडे ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। 

उन्होंने दशकों से हर बिज़नेस स्कूल में लीन मैनेजमेंट एवं जस्ट-इन-टाइम इन्वेन्ट्री मॉडल को सफलता की कुंजी बताया। परन्तु 2020 मे जैसे ही महामारी आई,हकीकत ने इस पूरे मॉडल को ध्वस्त कर दिया। इस केस स्टडी ने साबित कर दिया कि सिर्फ लागत कम करने के पीछे अंधाधुंध भागने से पूरी व्यवस्था कितनी नाजुक हो सकती है। संकट के समय कार्यकुशलता से ज्यादा लचीलापन काम आता है। भारत एक बहु आपदा प्रवण देश है। ऐसे मे अनिश्चितता को एक अस्थाई समस्या नही, बल्कि एक सामान्य और कड़वा सच मानकर सरकार एवं उद्योग जगत को रणनीतियां बनानी होगी। उन्होंने अपनी बात इन पंक्तियों के साथ समाप्त की-

"हम लोग हैं ऐसे दीवाने, तकनीक बदलकर मानेंगे। मंजिल को पाने निकले हैं, मंजिल को पाकर मानेंगे।। अन्त में उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।