Bihar Police Encounter : सुबह सुबह पटना में एनकाउंटर, पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, इलाके में हड़कंप

Bihar Police Encounter : राजधानी पटना से सुबह सुबह बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना पुलिस और अपराधियों ने सुबह सुबह मुठभेड़ हुआ है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मुठभेड़
पुलिस-अपराधियों में मुठभेड़ - फोटो : प्रतीकात्मक

Bihar Police Encounter : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस और अपराधियों के बीच सुबह सुबह मुठभेड़ हुई है। मामला जक्कनपुर थाना क्षेत्र के भूपतीपुर इलाके की है।जहां कृषि अनुसंधान विभाग के कार्यालय के पीछे स्थित आम के बगीचे में यह घटना हुई। जानकारी अनुसार पुलिस टीम आरोपी के साथ हथियार बरामदगी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान जब पुलिस टीम बगीचे में हथियार की तलाश कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक छिपाए गए हथियार से पुलिस पर हमला कर दिया।

ज्वेलरी शॉप में लूट के आरोपियों का एनकाउंटर

दरअसल, पूरा मामला फुलवारी शरीफ के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में हुए डकैती से जुड़ा है। बीते 19 अप्रैल को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में घुसकर हथियार के सहारे 20 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था। मोटरसाइकिल सवार 5-6 अपराधियों ने दुकान में घुसकर हथियार के बल पर दुकानदार को घायल कर लगभग 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे। इसी घटना के अनुसंधान के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। 

पुलिस अपराधियों में मुठभेड़ 

पटना एसएसपी कार्तिकेय मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि, रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के एक ज्वेलरी शॉप में लूट की घटना घटी थी। इस मामले में पुलिस टीम गठन कर जांच जारी थी। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली की उदित नामक व्यक्ति ने इस घटना में मदद की थी। उससे पूछताछ करने पर दिलीप और रोहन का नाम सामने आया। दिलीप वही आरोपी है जो ज्वेलरी शॉप में घुसा था और दुकानदार के साथ मारपीट किया था। उससे जब पूछताछ किया गया तो उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की और टीम के अन्य लोगों के नामों का भी खुलासा किया।  

आरोपी के पैर में लगी गोली

पटना एसएसपी ने आगे बताया कि, घटना के बाद आरोपी बाइक से भागे और सामान कर बंटवारा कर अपने हथियार को भी जक्कनपुर थाना क्षेत्र में छुपाया था। जब हथियार की बरामदगी के लिए आरोपी को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची तो हथियार बरामद हुआ। इस दौरान आरोपी ने एक देशी कट्टा से पुलिस पर हमला कर दिया। हमला में एक अधिकारी हेमंत झा को चोट लगी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। पुलिस की गोली दिलीप के पैर में लगी। फिलहाल दिलीप अस्पताल में इलाजरत है। ज्वेलरी शॉप मामले में उपयोग हथियार को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। ज्वेलरी बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।  

पटना से अनिल की रिपोर्ट