Bihar News: बिहार में ‘कमल युग’, तरबूज पर उभरा ‘सम्राट युग’, कलाकार की अनोखी पेशकश
Bihar News: बिहार में करीब 2 दशक के बाद कमल युग आया है। अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने तरबूज को ही सियासत का कैनवास बना दिया। करीब 10 घंटे की कड़ी मेहनत से तैयार इस कलाकृति में सम्राट चौधरी को ‘उदय होते कमल’ के साथ दर्शाया गया
Bihar News: बिहार के भागलपुर में एक कलाकार ने अपनी कलात्मक प्रस्तुति से नई सरकार को अनोखे अंदाज में बधाई दी है। अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने तरबूज को ही सियासत का कैनवास बना दिया। बिहार में नई सरकार के गठन के बीच उन्होंने 6.8 किलो के तरबूज पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जीवंत तस्वीर उकेरकर सबका ध्यान खींचा है।
10 घंटे में तरबूज पर नक्काशी
करीब 10 घंटे की कड़ी मेहनत से तैयार इस कलाकृति में सम्राट चौधरी को ‘उदय होते कमल’ के साथ दर्शाया गया है, जो भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह भी है। तरबूज पर उकेरा गया “बधाई हो सम्राट” संदेश इस रचना को और खास बनाता है। कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि मैं हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करता हूं। इस बार सोचा कि एक अलग माध्यम पर कला के जरिए बधाई दी जाए।
पत्तों पर प्रतीकात्मक नक्काशी
मधुरेंद्र इससे पहले रेत, पत्तों और मिट्टी पर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन तरबूज पर इस तरह की राजनीतिक और प्रतीकात्मक नक्काशी पहली बार देखने को मिली है। उनकी यह अनोखी कलाकृति सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और आम लोगों से लेकर राजनीतिक हस्तियों तक इसकी सराहना हो रही है।
पहली बार बना बीजेपी का सीएम
बिहार की सियासत में जहां ‘कमल युग’ की चर्चा है, वहीं कला के माध्यम से भी इसका प्रभाव दिखाई देने लगा है। मधुरेंद्र कुमार की यह प्रस्तुति इस बात का उदाहरण है कि जब कला और राजनीति का संगम होता है, तो संदेश और भी प्रभावशाली बन जाता है। बता दें कि, सम्राट चौधरी के नाम बिहार में भाजपा के पहले सीएम बनने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। करीब 2 दशक के बाद नीतीश युग खत्म हुआ और बिहार की राजनीति में नए युग की शुरुआत हुई है।
भागलपुर से अंजनी की रिपोर्ट