Bihar Roads: बिहार के किसान होंगे मालामाल, सपनों की रफ्तार पकड़ेगा सूबा! केंद्र की झोली से विकास की सबसे बड़ी सौगात

Bihar Roads:केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार को सड़क निर्माण के क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात दी है।...

Bihar Roads
बिहार के किसान होंगे मालामाल- फोटो : social Media

Bihar Roads:केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार को सड़क निर्माण के क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बिहार को एकमुश्त 33,464 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है, जो अब तक किसी एक वर्ष में मिली सबसे बड़ी राशि है। यह रकम देश के कुल सड़क बजट का लगभग एक-तिहाई है, जबकि अब तक बिहार को हर वर्ष औसतन छह से सात हजार करोड़ ही मिलते थे।

इस बजट से 52 परियोजनाओं के अंतर्गत 875 किलोमीटर सड़कों का निर्माण और विस्तार किया जाएगा। इसमें 380 किमी राष्ट्रीय राजमार्गों को दो लेन से चार लेन में बदला जाएगा। साथ ही गंडक नदी पर दो महत्वपूर्ण पुलों का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे यातायात सुगम और तेज़ हो सकेगा।

प्रमुख परियोजनाओं में रामजानकी मार्ग (मशरख-चकिया-भिठ्ठा मोड़) की 146 किमी लंबी चार लेन सड़क शामिल है, जिसके लिए 7,300 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। एनएच 727AA के तहत बेतिया के सेवराही में गंडक नदी पर 11 किमी लंबा चार लेन पुल बनेगा, जिसकी लागत 1,800 करोड़ रुपये होगी। बेतिया-बगहा के बीच 69 किमी चार लेन सड़क पर 4,300 करोड़, अरवल से बिहारशरीफ तक की सड़क पर 2,300 करोड़ और विभिन्न बाईपास परियोजनाओं (जैसे औरंगाबाद, दाउदनगर, समस्तीपुर आदि) पर भी भारी निवेश किया गया है।यहां किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी, जिससे किसानों को भारी फायदा होगा।

पुल निर्माण के क्षेत्र में भी कई ROB (रेलवे ओवरब्रिज) जैसे जहानाबाद, हथुआ-फुलवरिया और डुमरांव में निर्माण होंगे। इसके अलावा वाल्मीकिनगर टाइगर प्रोजेक्ट के लिए नया 15 किमी बाईपास बनेगा, जिस पर 3,000 करोड़ की लागत आएगी।

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में राज्य सरकार पूर्ण सहयोग करेगी।