FASTag Local Pass: टोल टैक्स की लूट से मिलेगी मुक्ति! अब सालभर नहीं देना होगा बार-बार टोल टैक्स,जानिए नया नियम

FASTag Local Pass: टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब टोल के चक्कर में हर बार जेब ढीली करने की मजबूरी नहीं होगी। ...

FASTag Local Pass 20 KM Residents Get Toll Tax Relief
टोल टैक्स की लूट से मुक्ति!- फोटो : X

FASTag Local Pass: टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब टोल के चक्कर में हर बार जेब ढीली करने की मजबूरी नहीं होगी। टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले निजी वाहन मालिकों को लोकल FASTag पास के जरिए टोल टैक्स में राहत मिलेगी। इसके लिए सरकार ने सालाना तय फीस पर लोकल FASTag पास की व्यवस्था लागू की है। इससे आसपास के इलाकों में रोजाना आने-जाने वाले लोगों को बार-बार टोल भुगतान करने की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।नई व्यवस्था के तहत पात्र निजी वाहन मालिक निर्धारित शुल्क देकर पूरे एक साल तक लोकल पास का लाभ उठा सकेंगे। इससे उन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जिन्हें घर से बाजार, ऑफिस, अस्पताल या दूसरे जरूरी कामों के लिए रोजाना टोल प्लाजा पार करना पड़ता है।

20 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों को मिलेगी राहत

इस व्यवस्था का लाभ उन निजी वाहन मालिकों को मिलेगा, जिनका निवास संबंधित टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में है। यानी टोल के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों को हर बार टोल टैक्स चुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, इसके लिए पात्रता और जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।

₹1,500 या ₹3,000 में सालभर का पास!

लोकल FASTag पास के लिए निर्धारित शुल्क ₹1,500 या ₹3,000 बताया गया है। पात्रता और संबंधित टोल प्लाजा पर लागू नियमों के अनुसार पास की फीस तय होगी। एक बार शुल्क जमा करने के बाद वाहन मालिक निर्धारित अवधि तक पास का इस्तेमाल कर सकेंगे।

किन लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

-टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले निजी कार मालिक। रोजाना नौकरी या कारोबार के सिलसिले में टोल पार करने वाले लोग। स्थानीय बाजार और दूसरे जरूरी कामों के लिए आने-जाने वाले वाहन मालिक। टोल के आसपास के गांवों और कस्बों में रहने वाले पात्र निवासियों को लाभ होगा।

इस सुविधा से स्थानीय लोगों का हर महीने टोल पर होने वाला खर्च कम हो सकता है। हालांकि, पास लेने से पहले संबंधित टोल प्लाजा पर इसकी उपलब्धता, पात्रता और निर्धारित शुल्क की जानकारी जरूर जांच लें।