Bihar News: पटना में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली पूरी बिल्डिंग, लपटें देख इलाके में मचा हड़कंप, 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू

Bihar News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां देर रात बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपने चपेट में ले ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

भीषण आग
पटना में लगी भीषण आग - फोटो : reporter

Bihar News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बिल्डिंग में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को घेर लिया। लपटें देख आसपास के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। आग की लपटें इतनी तेज और भयानक थी कि 5 मिनट के भीतर पूरी बिल्डिंग धू-धू कर जलने लगी।

देर रात लगी भीषण आग 

पूरा मामला गांधी मैदान थाना क्षेत्र के दलदली रोड का है। जहां स्थित एक मकान में देर रात भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि मकान के नीचे तेल मिल भी चलाता है। बताया जा रहा है कि आग की लपटें इतनी तेजी से फैलने लगीं कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

5 मिनट में पूरी बिल्डिंग धधक उठी 

मिली जानकारी अनुसार घटना रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। आग प्रेम कुमार के घर में अचानक लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि महज 5 मिनट के भीतर पूरी बिल्डिंग धू-धू कर जलने लगी। तेज लपटों को देख आसपास के लोग और दुकानदार अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

3 घंटे में पाया गया काबू 

सूचना मिलते ही दमकल की करीब 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि, दलदली रोड की संकरी गलियों के कारण दमकल वाहनों को पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद अग्निशमन कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर साइड से पानी की बौछार की और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सुबह करीब 5:30 बजे तक आग पूरी तरह बुझा दी गई। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि जब तक दमकल टीम मौके पर पहुंची, तब तक आग पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले चुकी थी।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग 

इस हादसे में घर के अंदर रखा फर्नीचर, फ्रिज और अन्य सामान जलकर राख हो गया। हालांकि समय पर कार्रवाई से आग को आसपास के घरों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि अग्निशमन विभाग मामले की विस्तृत जांच में जुटा हुआ है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट