Bihar Politics -कांग्रेस ने जदयू को दिया झटका, पूर्व विधायक और मदरसा शिक्षा आधुुनिकीकरण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस में हुए शामिल

Bihar Politics - जदयू को कांग्रेस ने बड़ा झटका दिया है. पार्टी के पूर्व विधायक सहित मदरसा शिक्षा आधुुनिकीकरण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

Bihar Politics -कांग्रेस ने जदयू  को दिया झटका, पूर्व विधायक

Patna  - बिहार में खुद को फिर से स्थापित करने की कोशिश में जुटी कांग्रेस लगातार एक्टिव मोड में है। न सिर्फ उनके नेता जनता के बीच जा रहे हैं। बल्कि जनता के चुने गए प्रतिनिधि अब कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। जिसमें अब सकरा से जदयू के पूर्व विधायक सुरेश चंचल और JDU राजनीतिक सहलाकर समिति सदस्य व मदरसा शिक्षा आधुनिकरण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाज़ी परवेज़ मोहम्मद सिद्दकी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश   राम ने दोनों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

सदाकत आश्रम में हुए कार्यक्रम के दौरान JDU के पूर्व विधायक सुरेश चंचल ने कहा कि राहुल गांधी के काम और विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं। 

वहीं कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए हाजी प्रवेश सिद्दीकी ने कहा कि नीतीश कुमार को कुछ लोगों ने हाईजैक कर दिया है। वह काम नहीं कर पा रहे हैं। परवेज सिद्दीकी ने कहा नीतीश कुमार और BJP दोनों का सिद्धांत एक जैसा है, दोनों में कोई अंतर नहीं है।

इस दौरान  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार सामाजिक न्याय के नाम पर सत्ता में आए थे और आज सामाजिक न्याय के साथ अन्याय कर रहे हैं। जिस तरीके से नीतीश कुमार ने वक्फ बिल को लेकर BJP का समर्थन किया और BJP जिस तरीके से बिल लेकर आई। इसके कारण NDA से लोगों का मोह भंग हो रहा है।

लाखों करोड़ का पैकेज कहां गया ?

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे को लेकर कई सवाल दागे। राजेश राम ने कहा कि कुछ साल पहले बिहार को लाखों करोड़ के पैकेज की घोषणा की गई थी। उस पैकेज का क्या हुआ ? बिहार में लगातार अपराधी घटनाएं बढ़ रही हैं, NDA शासन आखिर क्या कर रही हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने पूछा कि क्या नीतीश कुमार की तबीयत खराब होने का फायदा BJP उठाना चाहती है। मेडिकल कॉलेज में 75 हजार सीट जो खाली है वह कब तक भरा जाएगा ? इसका भी जवाब दिया जाए।