LATEST NEWS

Anant Singh First Night In Beur Jail: 16 अगस्त को रिहाई 24 जनवरी को फिर जेल, बेऊर में कैसे कटी बाहुबली अनंत सिंह की रात, क्या हुआ जब छोटे सरकार 6 महीने के अंदर दुबारा पहुंचे...

Anant Singh First Night In Beur Jail: मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेऊर जेल में पहली रात कटी। इस दौरान क्या क्या हुआ आइए जानते हैं....

Anant Singh
Anant Singh First Night In Beur Jail - फोटो : News4Nation

Anant Singh First Night In Beur Jail: मोकामा के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने करीब 6 महीने की आजादी के बाद बेऊर जेल में पहली रात काटी। बेऊर जेल में उनकी पहली रात बेचैनी में कटी। 24 जनवरी को बाढ़ कोर्ट में सरेंडर करने के बाद पुलिस ने अनंत सिंह को बेऊर जेल में भेज दिया। अनंत सिंह को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अनंत सिंह जब करीब 6 महीने के बाद जेल में पहुंचे तो जेल में मौजूद उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत की। अनंत सिंह का जलवा उनके क्षेत्र में ही नहीं पूरे बिहार में है। जेल के अंदर भी उनके कई समर्थक हैं। छोटे सरकार का सिक्का हर ओर चलता है। 

जेल में कटी पहली रात 

सूत्र बताते हैं कि अनंत सिंह जेल जाने के आदी हैं, उन्हें जेल जाने से डर नहीं लगता है। बल्कि जेल में भी उन्होंने अपनी लोकप्रियता बनाए रखी है। जब अनंत सिंह के बेऊर जेल आने की सूचना जेल में मौजूद समर्थकों को मिली तो सभी ने उनके स्वागत की तैयारी शुरु कर दी। बाढ़ कोर्ट से लेकर पटना के बेऊर जेल तक बाहुबली नेता के समर्थकों का जमावड़ा लगा था। समर्थक अपने छोटे सरकार को जेल तक छोड़ने पहुंचे थे। वहीं जेल में मौजूद समर्थक उनके आने की राह देख रहे थे।  

जेल जाना अच्छा लगता है- अनंत सिंह

सूत्र बताते हैं कि अनंत सिंह कई बार कह चुके हैं कि उन्हें जेल में अच्छा लगता है। वो अपने अंदाज में कहते हैं कि जेलवा में हमरा अच्छा लगता है। जेल की चार दिवारी हो या बाहरी दुनिया छोटे सरकार की सरकार दोनों जगह समानांतर चलती है।  अनंत सिंह के समर्थक उनके जेल से बाहर आने पर जितना खुश होते हैं उतना ही खुश जेल में मौजूद उनके समर्थक हुए जब अनंत सिंह 6 महीने के बाद बेऊर जेल पहुंचे। अनंत सिंह ने अपनी पहली रात समर्थकों के बीच बिताई।  समर्थक अनंत सिंह को पूरी रात घेरे रहे। अनंत सिंह उनसे बातचीत किए। 

16 अगस्त को रिहाई 24 जनवरी को फिर भेजे गए जेल

बता दें कि अनंत सिहं 16 अगस्त 2024 को जेल से रिहा हुए थे। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन बाद अनंत सिंह रिहा हुए तो वहीं गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले वो दुबारा जेल पहुंच गए हैं। अनंत सिंह को कोर्ट में सरेंडर के बाद 24 जनवरी को जेल भेजा गया है। अनंत सिंह 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल गए हैं। अनंत सिंह बुधवार को मोकामा में हुए गोलीकांड के आरोपित हैं। जेल जाने से पहले अनंत सिंह ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वो कानून का सम्मान करते हैं और इस लिए जेल जा रहे हैं। 

6 महीने बाद जेल में छोटे सरकार 

जब अनंत सिंह से पूछा गया कि आपने सरेंडर क्यों किया है तो उन्होंने कहा कि सरकार का नियम होता है नियम का पालन करना जरुरी होता है, हमरा पर कोई एफआईआर किया था तो हम सरेंडर कर दिए। वहीं जेल जाने को लेकर जब उनसे सवाल किया गया था कि तो उन्होंने कहा कि भेज रहा है तो जा रहे हैं। अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था। पुलिस उन्हें सरेंडर के बाद बेऊर जेल लेकर पहुंची। जहां अब 14 दिन तक अनंत सिंह रहेंगे। जिसके बाद तय होगा कि आगे क्या होता है। छोटे सरकार जेल से बाहर आते हैं या उनकी न्यायिक हिरासत को बढ़ाई जाती है। 

पहले फरार फिर सरेंडर

अनंत सिंह को जेल भेज के मामले में बाढ़ एसडीपीओ राकेश कुमार ने कहा कि, एफआईआर दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जा रही थी। इस घटना में रौशन और सोनू सिंह की गिरफ्तारी हुई है। जिसके बाद अनंत सिंह ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। एसडीपीओ ने बताया कि अनंत सिंह फरार थे लेकिन पुलिस के दबिश के कारण बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिए। पुलिस ने दावा किया है कि अनंत सिंह पहले फरार थे लेकिन पुलिस दबिश के कारण वो बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिए। हालांकि अनंत सिंह ने कहा कि सरकार के नियम को पालन करते हुए उन्होंने सरेंडर किया है। 

SDPO का बयान

बेऊर जेल भेजा जा रहा है। न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं। 4 मामला दर्ज हुआ है पहला एफआईआऱ मुंशी मुकेश सिंह के द्वारा कराया गया है सोनू-मोनू पर घर पर ताला लगाने जाने के आरोप में। दूसरा एफआईआर पूर्व विधायक अनंत सिंह पर सोनू-मोनू के द्वारा कराया गया है। सोनू मोनू के घर पर गोलीबारी का मामला दर्ज कराया गया था। तीसरा एफआईआर मुखिया उर्मिला देवी के द्वारा किया गया है गोलीबारी की मामला को लेकर। वहीं चौथा एफआईआर अनंत सिंह के घायल समर्थक के द्वारा किया गया है।

बुधवार को हुई थी गोलीबारी

बुधवार शाम हुए मोकामा गोलीबारी में लगभग 10 से 20 राउंड गोलियां चली। बताया जा रहा है कि सोनू मोनू ने अपने मुंशी मुकेश सिंह के घर पर ताला लगा दिया था जिसके बाद मुंशी ने बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह से मदद मांगी। अनंत सिंह ने पहले अपने समर्थकों को मुंशी के घर पर ताला खुलवाने भेजे इसके बाद वो खुद भी वहां पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में अनंत सिंह के एक समर्थक को गोली भी लगी। इसके बाद से ही मोकामा में तनावपूर्ण माहौल था। वहीं शुक्रवार की सुबह ही सोनू ने भी सरेंडर कर दिया था। 

Editor's Picks