Bihar politics:​नीतीश कुमार से मिले जदयू के चार नए मनोनीत MLC, मंत्री श्रवण कुमार के नेतृत्व में हुई मुलाकात

Nitish kumar

Bihar politics: बिहार की राजनीति में नए विधान पार्षदों  के मनोनयन के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इसी कड़ी में ग्रामीण विकास विभाग तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जनता दल यूनाइटेड  विधायक दल के नेता  श्रवण कुमार के नेतृत्व में पार्टी के चार नवनिर्वाचित और मनोनीत विधान पार्षदों ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात को आगामी विधायी सत्रों और सदन में पार्टी की रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले नए एमएलसी में बिहार के वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के साथ-साथ भारती मेहता, ललन प्रसाद और शिवरानी देवी शामिल थीं। सभी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का आभार जताया और राज्य के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मुलाकात के दौरान माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार ने सभी नए सदस्यों को उनके इस नए कार्यकाल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा सभी नए सदस्यों को सदन के भीतर सरकार के पक्ष में पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ खड़ा रहना है। इसके साथ ही, जनता से जुड़े लोक उपयोगी मुद्दों को निरंतर सदन में उठाना और उनका समाधान तलाशना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस उच्च स्तरीय बैठक और मुलाकात के दौरान जदयू के कई वरिष्ठ नेता और सांसद भी उपस्थित रहे। मौजूद प्रमुख चेहरों में:कौशलेंद्र कुमार (नालंदा सांसद) ललन सर्राफ (विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता) संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी (विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक) मनजीत कुमार सिंह (विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप-मुख्य सचेतक)

इस बैठक से यह साफ है कि जदयू आने वाले दिनों में सदन के भीतर अपनी नई टीम के साथ विकास के एजेंडे को और अधिक आक्रामक तरीके से आगे बढ़ाने की तैयारी में है।