Breaking, Bihar police accident: बिहार में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा जिले में तैनात तीन थाना अध्यक्ष की मौके पर मौत,पुलिस महकमे में शोक
Bihar police: सड़क हादसे में तीन पुलिस कर्मी सहित चार लोगों की मौत की बात बताई जा रही है. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है मौके पर पहुंची .पुलिस मामले की जांच के बाद सभी डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की प्रक्रिया में जुटी हुई है.
दरअसल पूरा मामला बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल का है जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है और बताया जा रहा है कि पटना से प्रशिक्षण लेकर वापस मधेपुरा को लौट रहे तीनों पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई है जिसमें मधेपुरा जिला के तीन थाने में तैनात थाना प्रभारी की मौत हुई है .जबकि एक गाड़ी की चालक की मौत होने की बात बताई जा रही है जिन थाना प्रभारी की सड़क हादसे में मौत हुई है वह मधेपुरा जिला के अरार रतवारा और बेलरी थाना के थाना अध्यक्ष थे फिलहाल पूरे घटना को लेकर मौके पर हर काम मच गया हुआ है वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस के अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं
वही मामले को लेकर बेगूसराय पुलिस द्वारा बताया गया कि देर रात बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ है जिसमें पटना से मधेपुरा को लौट रहे मधेपुरा जिला में तैनात तीन पुलिसकर्मी और एक वाहन चालक की मौत हो गई है पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही .
Report:Manibhusan sharma