पटना में चार थानाध्यक्षों का तबादला, बिक्रम थानेदार को किया गया लाइन हाजिर

Patna Police Reshuffle
Patna Police Reshuffle - फोटो : news4nation

Bihar News :  पटना जिले में प्रशासनिक दृष्टिकोण और थाना स्तर पर रिक्तियों को देखते हुए चार पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए नई जगह पदस्थापित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, पु.नि. नंदन कुमार सिंह, जो वर्तमान में दानापुर में पर्यवेक्षी पदाधिकारी के रूप में तैनात हैं, उन्हें नौबतपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बिक्रम के थानाध्यक्ष पु.नि. प्रभात कुमार का तबादला कर उन्हें पुलिस केंद्र, पटना भेजा गया है।


पत्रकारनगर के थानाध्यक्ष पु.अ.नि. सोनू कुमार को नई जिम्मेदारी देते हुए बिक्रम का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पु.नि. सज्जाद गद्दी, जो वर्तमान में शास्त्रीनगर/श्रीकृष्णापुरी में पर्यवेक्षी पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें पत्रकारनगर थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 


इसमें बिक्रम थानेदार प्रभात कुमार को लाइन हाजिर किया गया है. उनकी जगह विक्रम में सोनू कुमार को जिम्मेदारी दी गई है .


अनिल की रिपोर्ट