Crime news - तीन राज्यों में 50 से भी अधिक वारदात में शामिल गैंगस्टर अजरबैजान से भारत लेकर पहुंची एटीएस, लारेंस बिश्नोई से भी रहा है रिश्ता

Crime news - तीन राज्यों के 50 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके गैंगस्टर को अजर बैजान से भारत लाया गया। जिसके बाद आज रांची में उसे कोर्ट में पेश किया गया।

Crime news - तीन राज्यों में 50 से भी अधिक वारदात में शामिल

Ranchi - तीन राज्यों के लिए सिरदर्द बन चुके गैंगस्टर मयंक  सिंह को अजरबैजान से भारत लाया गया। जिसके बाद आज सुबह उसे रांची लाया गया और फिर दोपहर में कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में  पेश किया गया है। गैंगस्टर मंयक को लंबे समय से झारखंड की  पुलिस तलाश  रही थी। 

बता दें कि झारखंड एटीएस ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था। इसी के आधार पर अजर बेजान से गिरफ्तार कर मयंक को झारखंड लाया गया है।

 गैंगस्टर मयंक सिंह को पिछले साल बाकू में हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद से मयंक सिंह बाकू के जेल में कैद था। झारखंड एटीएस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषव कुमार झा के नेतृत्व में एटीएस के दल ने दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि के अनुसार औपचारिकताएं पूरी कीं और फिर सिंह उर्फ सुनील मीणा को वापस लाने के लिए आजरबैजान का दौरा किया।

जिसके बाद शुक्रवार देर शाम उसे  नई दिल्ली   लाया गया। जिसके  बाद झारखंड एटीएस अपने साथ लेकर आज सुबह रांची  पहुंची। जिसके  बाद गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को झारखंड एटीएस की टीम शनिवार को 1:50 बजे रामगढ़ कोर्ट लेकर पहुंची. एंटी लैंड माइंस वाहन से भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच उसे अपर न्यायिक दंडाधिकारी संदीप बर्मन की अदालत में पेश किया गया।

50 से अधिक में थी तलाश

एसपी ने बताया कि सिंह झारखंड, राजस्थान और पंजाब समेत अन्य राज्यों में दर्ज 50 से अधिक मामलों में वांछित है। पुलिस के अनुसार वह कुख्यात अमन साहू गिरोह का एक प्रमुख सदस्य बताया जा रहा है और राजस्थान में रहने वाले अन्य गैंगस्टरों के साथ संपर्क बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

वहीं  बताया जा रहा है कि मयंक सिंह झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का करीबी है. उसके संबंध लॉरेंस बिश्नोई से भी रहे हैं. ये लोग ऑपरेशन को अंजाम देने में एक-दूसरे की मदद करते रहे हैं।

राजस्थान का है मयंक सिंह

मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा मूल रूप से राजस्थान के नयी मंडी थाना क्षेत्र जीडीएस पुरानी मंडी घड़ासाहन का रहने वाला है. पुलिस को कई मामलों में उसकी तलाश थी