बिहार को गौतम अडानी का बड़ा तोहफा, अडानी समूह दे रहा नई स्वास्थ्य सौगात, यहां बनेगा अस्पताल

अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल और अडानी ग्रुप के संयुक्त प्रयास से शुरू हो रही इस महा परियोजना का उद्देश्य गांव-गांव तक बेहतर, सस्ती और अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है।

 Gautam Adanis Akhand Jyoti Eye Hospital
Gautam Adanis Akhand Jyoti Eye Hospital - फोटो : news4nation

Adani in Bihar:  बिहार को गौतम अडानी रविवार को एक बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। सारण जिले के मस्तीचक में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाली विशाल नेत्र चिकित्सा परियोजना की शुरुआत होने जा रही है। गौतम अडानी कुछ ही देर में मस्तीचक पहुंचेंगे, जहां वे अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की नई स्वास्थ्य योजनाओं का भूमि पूजन करेंगे। 


गौतम अडानी आज बिहार पहुंचे, जहां उनका विमान पटना एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वहां से उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मस्तीचक के लिए रवाना किया गया। उनके दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखा और कार्यक्रम स्थल पर भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।


अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल और अडानी ग्रुप के संयुक्त प्रयास से शुरू हो रही इस महा परियोजना का उद्देश्य गांव-गांव तक बेहतर, सस्ती और अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है। मस्तीचक में दुनिया के सबसे बड़े नेत्र चिकित्सा नेटवर्क में से एक विकसित करने की दिशा में काम शुरू होगा।


परियोजना के तहत लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा, आधुनिक इलाज और मेडिकल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल मेडिकल वैन के जरिए दूरदराज ग्रामीण इलाकों तक नेत्र जांच और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी, ताकि जरूरतमंद लोगों को उनके गांव के करीब ही इलाज मिल सके।

वहीं गौतम अडानी के आगमन को लेकर मस्तीचक और आसपास के इलाकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। लोगों को उम्मीद है कि इस पहल से बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय शुरू होगा।

वंदना की रिपोर्ट