गोपालगंज की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गीता गुप्ता को मिली नई जिम्मेवारी, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

गोपालगंज की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गीता गुप्ता को मि

Patna : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए न्यायिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी सुश्री गीता गुप्ता को नई जिम्मेदारी सौंपी है। 


सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 5 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना संख्या-7/स्था०-05-10/2026सा०प्र०/14140 के अनुसार, महानिबंधक, उच्च न्यायालय, पटना द्वारा प्रेषित अनुशंसा के आलोक में यह नियुक्ति की गई है।


वाणिज्य-कर न्यायाधिकरण, बिहार (पटना) के अध्यक्ष पद पर प्रतिनियुक्ति

जारी अधिसूचना के तहत गोपालगंज की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री गीता गुप्ता को वाणिज्य-कर न्यायाधिकरण, बिहार, पटना के अध्यक्ष पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है। उनकी सेवाएं अब पूर्ण रूप से वाणिज्य-कर विभाग, बिहार, पटना को सौंप दी गई हैं। यह आदेश बिहार राज्यपाल के नाम से सरकार के अपर सचिव रजनीश कुमार द्वारा जारी किया गया है।


राजपत्र में प्रकाशन और संबंधित विभागों को प्रेषित की गई प्रतिलिपि

अधिसूचना की प्रतिलिपि बिहार के महालेखाकार, वाणिज्य-कर विभाग के सचिव, विधि विभाग के सचिव, पटना उच्च न्यायालय के महानिबंधक तथा राजकीय मुद्रणालय को गजट के असाधारण अंक में प्रकाशनार्थ भेज दी गई है। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद वाणिज्य-कर न्यायाधिकरण में टैक्स संबंधी वादों व मामलों के त्वरित निष्पादन की उम्मीद जताई जा रही है।