बड़ी खुशखबरी! साल 2026 में सरकारी कर्मियों को मिलेंगी 35 छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट
Bihar Government holiday 2026: वर्ष 2026 में कर्मचारियों को कुल 35 छुट्टियां मिल रही हैं, लेकिन इनमें से 6 रविवार पर पड़ जाने से कर्मियों को वास्तविक रूप से 29 छुट्टियों का ही लाभ मिलेगा।...

Bihar Government holiday 2026: बिहार सरकार के कर्मियों के लिए वर्ष 2026 की अवकाश सूची पर राज्य कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। कार्यपालक आदेश के तहत जारी इस कैलेंडर के अनुसार, सरकार के अधीन सभी कार्यालयों एवं राजस्व दंडाधिकारी न्यायालयों में कर्मचारियों को नए साल में कुल 11 सरकारी अवकाश मिलेंगे, जिनमें से 2 रविवार को पड़ रहे हैं। इसके अलावा एनआई एक्ट, 1881 के अंतर्गत 24 अवकाश घोषित किए गए हैं, जिनमें 4 रविवार को आ रहे हैं।
इस तरह कागज़ पर तो वर्ष 2026 में कर्मचारियों को कुल 35 छुट्टियां मिल रही हैं, लेकिन इनमें से 6 रविवार पर पड़ जाने से कर्मियों को वास्तविक रूप से 29 छुट्टियों का ही लाभ मिलेगा।
ऐच्छिक अवकाश का विकल्प
सरकार ने 2026 में 22 ऐसे अवकाश भी चिन्हित किए हैं जिन्हें प्रतिबंधित/ऐच्छिक अवकाश की श्रेणी में रखा गया है। इनमें से किसी भी सरकारी कर्मचारी को साल में 3 अवकाश लेने का विकल्प दिया गया है। यानी, सरकारी कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार 3 अतिरिक्त दिन की छुट्टी चुन सकते हैं।
त्योहारों और खास अवसरों पर छुट्टी
कैबिनेट की ओर से घोषित सूची में राज्य के प्रमुख पर्वों को शामिल किया गया है।
होली : 3 और 4 मार्च
बसंत पंचमी : 23 जनवरी
महाशिवरात्रि : 15 फरवरी (रविवार)
बिहार दिवस : 22 मार्च (रविवार)
रामनवमी : 27 मार्च (शुक्रवार)
कृष्ण जन्माष्टमी : 4 सितंबर (शुक्रवार)
मई दिवस व बुद्ध पूर्णिमा : दोनों ही 1 मई को
दुर्गा पूजा : सप्तमी (17 अक्टूबर, शनिवार) से विजयदशमी (20 अक्टूबर) तक। 18 अक्टूबर रविवार पड़ने के कारण उस दिन अलग लाभ नहीं होगा।
दीपावली : 8 नवंबर
छठ पूजा : 15 और 16 नवंबर
क्रिसमस : 25 दिसंबर
इसके अलावा 1 अप्रैल को बैंक लेखाबंदी को लेकर अवकाश घोषित किया गया है।
कर्मचारियों के लिए यह अवकाश कैलेंडर त्योहारों और परंपराओं के लिहाज से संतुलित कहा जा सकता है। हालांकि रविवार को पड़ रही छह छुट्टियों के कारण सरकारी कर्मियों को इसका पूरा लाभ नहीं मिलेगा। फिर भी ऐच्छिक अवकाश के विकल्प के साथ कर्मचारी अपने लिए अतिरिक्त छुट्टी तय कर सकते हैं।