Bihar News : पटना में पार्कों का होगा मेगा कायाकल्प, किदवईपुरी, मीठापुर और पाटलिपुत्र में ₹4.76 करोड़ से बनेंगे अत्याधुनिक ग्रीन पार्क

Bihar News : पटना के किदवईपुरी, मीठापुर और पाटलिपुत्र में ₹4.76 करोड़ की लागत से पार्कों का निर्माण कराया जायेगा. जहाँ लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलेगी......पढ़िए आगे

Bihar News : पटना में पार्कों का होगा मेगा कायाकल्प, किदवईपु
पटना में बनेगे बाये पार्क - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : पटना के प्राकृतिक सौंदर्य को नई पहचान देने के लिए बुडको ने एक महत्वाकांक्षी मेगा प्लान तैयार किया है। इसके तहत शहर के तीन प्रमुख क्षेत्रों—किदवईपुरी, मीठापुर और पाटलिपुत्र में अत्याधुनिक पार्क विकसित किए जाएंगे। लगभग ₹4.76 करोड़ की लागत से बनने वाले ये पार्क केवल हरियाली बढ़ाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि नागरिकों को स्वास्थ्य, मनोरंजन और प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताने का एक नया सार्वजनिक स्थान भी उपलब्ध कराएंगे।

पार्क में होगी सुविधाएं

बुडको अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक पार्क को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। यहां आकर्षक तालाब, सेल्फी प्वाइंट, योगा शेड, सुंदर लैंडस्केपिंग, बैठने की सुविधाएं और हरित वातावरण विकसित किया जाएगा, ताकि लोग मॉर्निंग वॉक, योग, व्यायाम और परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय का आनंद ले सकें। मीठापुर में बनने वाला पार्क 138 मीटर लंबा और 27 मीटर चौड़ा होगा, जबकि किदवईपुरी में 36 मीटर लंबा और 32 मीटर चौड़ा पार्क विकसित किया जाएगा।

पाटलिपुत्र पार्क बनेगा विशेष आकर्षण का केंद्र

पाटलिपुत्र में बनने वाला पार्क अपनी आधुनिक और आकर्षक सुविधाओं के कारण राजधानी का प्रमुख आकर्षण बनने की ओर अग्रसर है। लगभग ₹1.22 करोड़ की लागत से विकसित होने वाले इस पार्क में भव्य वाटर फाउंटेन, सुव्यवस्थित वॉकिंग पाथवे, हाई-मास्ट लाइटिंग और आकर्षक हरित सज्जा की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों के लिए आधुनिक खेल उपकरण लगाए जाएंगे, ताकि वे सुरक्षित वातावरण में खेल सकें और उनका शारीरिक विकास भी हो सके।

बिहारी पारंपरिक की दिखेगी झांकी लगाये जायेंगे मिथिला पेंटिंग

वहीं पाटलिपुत्र में बनने वाले पार्क में बिहारी पारंपरिक की झांकी भी दिखेगी। पार्कों के सुंदरता के लिए मधुबनी पेंटिंग का इस्तेमाल किया जायेगा। पार्क को  1.22 करोड़ की लागत से 32 मीटर लंबा व 17 मीटर चौड़ा बनाया जायेगा।

क्या कहते हैं स्थानीय निवासी

पाटलिपुत्र निवासी विक्रम सिंह ने कहा की राज्य में एनडीए की सरकार में प्राकृतिक का काम तेजी से किया जा रहा है। चाहे शहर को प्रदूषणरहित बनाने के लिए वाटर स्प्रिंकलर हो या फिर इवी गाड़ियों का परिचालन अब मुहल्लों में ग्रीनरी पार्क का निर्माण किया जा रहा है इससे स्थानीय लोगों को मॉर्निग वॉक व शाम में टहलने में बेहद सुखदायक अनुभव देगा।  वहीँ मीठापुर निवासी मनीष ने कहा की मीठापुर निवासी डबल इंजन की सरकार में युवाओं के फिटनेस पर लगातार काम कर रही है। राजधानी के मरीन ड्राइव के समीप बॉयो डाईवर्सिटी पार्क का निर्माण व अन्य कई काम किये जा रहे है।