Bihar Budget 2026: एक्स..एक्स..आईपी गुप्ता के सवालों पर फंसे प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री, नहीं बोल पाए अंग्रेजी का शब्द, बचाव में उतरे विजय चौधरी

Bihar Budget 2026: बिहार विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सवाल पर प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी अंग्रेजी शब्दों में उलझते नजर आए। ‘इंडोस्कोपी’ जैसे शब्द पढ़ने में वे लड़खड़ा गए।

बिहार विधानसभा
अंग्रेजी शब्द में उलझे मंत्री जी...- फोटो : social media

Bihar Budget 2026:  बिहार विधान परिषद में आज उस समय अजीब स्थिति बन गई जब स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सवाल पर प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी अंग्रेज़ी शब्दों में उलझते नजर आए। सहरसा के विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता ने सवाल उठाया कि बिहार में प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य खर्च सिर्फ 701 रुपये है, जो पड़ोसी राज्यों की तुलना में काफी कम है।

सदन में भारी बवाल 

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे सदन में मौजूद नहीं थे, उनकी जगह प्रभारी मंत्री के रूप में प्रमोद चंद्रवंशी जवाब दे रहे थे, लेकिन वे सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दे सके और कुछ देर तक असहज स्थिति बनी रही। मामला बढ़ता देख संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी बीच में आए और स्थिति को संभाला, जिसके बाद सदन में माहौल शांत हुआ।

अंग्रेजी शब्द बोलने में गड़बड़ाए प्रभारी मंत्री 

दरअसल, बिहार विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सवाल पर प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी अंग्रेजी शब्दों में उलझते नजर आए। ‘इंडोस्कोपी’ जैसे शब्द पढ़ने में वे लड़खड़ा गए। सहरसा के विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता ने सवाल उठाया था कि बिहार में प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य खर्च 701 रुपये है, जो पड़ोसी राज्यों से भी कम है।

पटना से रंजन की रिपोर्ट