'देश में अराजकता पैदा करना चाहती है ममता बनर्जी'... बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने खूब लताड़ा, मुस्लिमपरस्ती का चेहरा भी बेनकाब

Mangal Pandey
Mangal Pandey- फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार के स्वास्थ्य व विधि मंत्री तथा पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी  मंगल पाण्डेय ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी चुनाव में सम्भावित हार से बौखलाई हुई है। इसीलिए वह भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का विरोध कर रही हैं।


उन्होंने  कहा कि ये वही ममता बनर्जी है जिन्होंने वाम दलों की जब पश्चिम बंगाल में सरकार थी तो लोकसभा में घुसपैठियों को निकाल बाहर करने की मांग किया करती थी। अब वही वर्षों से घुसपैठियों की संरक्षक बनी हुई है। मुर्शिदाबाद की घटना के बाद ममता सरकार की न केवल हिन्दू विरोधी बल्कि मुस्लिमपरस्ती का चेहरा भी बेनकाब हो चुका है। 


उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ’’मिट्टी-मानुष’’ की बात तो करती है मगर वोट के लिए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को संकट में डालने से उन्हें कोई परहेज नहीं है। इसीलिए वह घुसपैठियों के पक्ष में खड़ी होकर एस आई आर के विरोध के ’’हथियार’’ से देश मे अराजकता पैदा करना चाहती है।  


मंगल पाण्डेय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया के खिलाफ एक रैली में जिस तरह का वक्तव्य दिया उससे स्पष्ट है कि उनका मकसद केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और भाजपा का विरोध कर देश में अराजकता पैदा करना है।