Bihar Budget 2026: सदन में बालू खनन को लेकर सरकार और विपक्ष में तू-तू मैं-मैं, कांग्रेस विधायक के आरोपों पर बरसे विजय सिन्हा

Bihar Budget 2026:

Bihar Budget 2026: सदन में बालू खनन को लेकर सरकार और विपक्ष

Bihar Budget 2026:  बिहार विधानसभा का बजट सत्र जारी है। सत्र के दूसरे दिन सदन में प्रश्नकाल जारी है। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक ने अवैध खनन को लेकर सरकार को घेरा। बालू खनन को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुआ। सदन में कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य में धड़ल्ले से बालू खनन का कार्य जारी है। सरकार अवैध खनन को लेकर तमाम दावें कर रही है लेकिन सभी दावें फेल हैं। सरकार के करीबी लोग ही अवैध खनन कर रहे हैं लेकिन उनपर कार्रवाई नहीं की जा रही है। 

कांग्रेस विधायक का आरोप  

कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि मनिहारी थाना अंतर्गत अवैध खनन हो रहा है और उसपर कार्रवाई नहीं की जा रही है शिकायत के बाद भी। जिसके बाद विजय सिन्हा जवाब देना शुरु किए। उन्होंने कांग्रेस विधायकों के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि, सूचना मिलते ही खनन विभाग की छापेमारी की गई थी। मामला दर्ज की गई है। अवैध खनन को लेकर जांच और छापेमारी की जा रही है। जिसके बाद विजय सिन्हा ने आगे कहा कि विधायक जी ने जो जानकारी दी है उसपर भी आगे कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।  

पूरे देश में बिहार पहला राज्य

विजय सिन्हा ने कहा कि, सीएम नीतीश के निर्देश में बनी खनन नीति का असर पूरे बिहार में दिखाई दे रहा है। पूरे देश में बिहार ऐसा पहला राज्य है जहां ओवरलोडिंग पूरी तरह से लगभग बंद हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर भी लगाम लाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि अवैध खनन अब ट्रक पर नहीं ट्रैक्टर पर हो रहा है। ट्रैक्टर पकड़ा भी रहे हैं। थानों में कई तरह से छापेमारी चल रही है। 

सरकार कर रही है सख्त कार्रवाई 

उन्होंने यह भी कहा कि अगर फिर भी आपको अवैध खनन होता दिख रहा है तो आप उसका वीडियो बनाकर भेजिए। कंट्रोल रुम में प्रधान सचिव बैठे हैं। आप वीडियो बनाकर भेजिए। ट्रक का वीडियो भेजने वालों को 10 हजार का इनाम भी दिया जाता है और ट्रैक्टर वालों को 5 हजार का इनाम दिया जाता है। पूरी ताकत के साथ कार्रवाई की जा रही है।