Road Accident In Patna: पटना में सुबह सुबह सड़क हादसे में 5 महिलाओं की मौत, ऑटो और हाइवा में भीषण टक्कर, कई घायल

Road Accident In Patna: राजधानी पटना में सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। ऑटो और हाइवा की जोरदार टक्कर में 5 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6 की हालात गंभीर बताई जा रही है....

सड़क हादसा
पांच महिलाओं की मौत- फोटो : social media

Road Accident In Patna: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सुबह सुबह सड़क हादसे में 5 महिलाओं की मौत हो गई है। ऑटो और हाइवा के जबरदस्त टक्कर से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। दरअसल, मामला पटना जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिगरियामा के पास का है। जहां शनिवार सुबह एक ऑटो और हाइवा में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 5 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

5 महिलाओं की मौत 

घायलों को इलाज के लिए दनीयामा पीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वह स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। 

गंगा स्नान से लौट रही थीं महिलाएं 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक महिलाएं गंगा स्नान कर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। वहीं पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मौके पर कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुबह सुबह घटी इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। 


खबर अपडेट हो रही है।

पटना से रजनीश की रिपोर्ट