पटना में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार ने मौके पर तोड़ा दम, यातायात भी हुआ बाधित

45 वर्षीय आलोक कुमार सिंह हाजीपुर से दीदारगंज होते हुए राघोपुर ब्लॉक जा रहे थे। इसी दौरान दीदारगंज धर्मशाला के पास उनकी बाइक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई

 road accident in Patna
road accident in Patna - फोटो : news4nation

Road Accident in Patna : राजधानी पटना में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा दीदारगंज थाना क्षेत्र के धर्मशाला के पास स्टेट हाईवे पर हुआ। मृतक की पहचान हाजीपुर निवासी आलोक कुमार सिंह के रूप में की गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय आलोक कुमार सिंह हाजीपुर से दीदारगंज होते हुए राघोपुर ब्लॉक जा रहे थे। इसी दौरान दीदारगंज धर्मशाला के पास उनकी बाइक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दीदारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।


फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना किस वाहन से हुई। हादसे के बाद स्टेट हाईवे के एक लेन पर वाहनों का आवागमन कुछ समय के लिए बाधित हो गया। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए स्थिति को सामान्य कराया।


मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। बताया गया है कि आलोक कुमार सिंह जिस बाइक से यात्रा कर रहे थे, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR 31S/3854 है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

रजनीश की रिपोर्ट