"मैं इस तरह थूक के चाटने वालों में से नहीं हूँ", पवन सिंह की बीजेपी में वापसी पर बोले खेसारी लाल यादव, मचा बवाल
Bihar Politics:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी हलचल तेज़ हो गई है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के एनडीए प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं।

Bihar Politics:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी हलचल तेज़ हो गई है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के एनडीए प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं। हाल ही में उन्होंने एक ही दिन में तीन अहम मुलाकातें कीं—राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और एनडीए सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा। इन बैठकों के बाद माना जा रहा है कि उनका एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ना लगभग तय है।
इस पर प्रतिक्रिया दी है भोजपुरी सिंगर और अभिनेता खेसारी लाल यादव ने। पवन सिंह की बीजेपी में वापसी पर खेसारी ने कहा कि उनका पावर वहां से शुरू होगा। वो सही थे जब निर्दलीय चुनाव लड़े और इस समय भी सही होंगे। राजनीति में कोई दुश्मन नहीं है और दोस्त नहीं है। हम लोग लड़ जाते हैं फालतू में एक राजनेता के लिए। उनके मन में कभी एक-दूसरे के लिए कुछ नहीं होता। वो पहले गायक थे, अब राजनेता बन गए हैं।"
साथ ही खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने अपने सियासी रुख को स्पष्ट किया और अपने अंदाज़ में राजनीति पर कटाक्ष भी किया। उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने आर.के. सिंह को सॉरी कहा, उसके बाद उपेंद्र कुशवाहा को सॉरी, और इसके बाद ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई।
खेसारी ने सीधे शब्दों में कहा कि "मैं इस तरह थूक के चाटने वालों में से नहीं हूँ।"
उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फैंस और सियासी गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि खेसारी लाल यादव अब अपने बेबाक और सीधे अंदाज़ के लिए जाने जाएंगे।विशेष बात यह है कि उनका यह बयान केवल मनोरंजन जगत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि चुनावी माहौल में भी चर्चा का विषय बन गया है। पवन सिंह की राजनीति में वापसी और खेसारी लाल का स्पष्ट रुख, बिहार चुनाव के सियासी समीकरणों को नया मोड़ देने की तैयारी में है।
रिपोर्ट- अभिजीत सिंह