Bihar Marriage: UPSC और BPSC टॉपर का हुआ मिलन! अग्नि को साक्षी मानकर लिए 7 फेरे, जानें कौन है वे दो लोग जिनकी शादी की हर तरफ हो रही चर्चा
Bihar Marriage: IAS शुभम कुमार और BPSC टॉपर प्रियांगी मेहता ने पटना में शादी कर ली है। दोनों टॉपर्स की जोड़ी ने न केवल परीक्षाओं में सफलता पाई, बल्कि अब जीवनसाथी बनकर चर्चा में हैं।

Bihar UPSC-BPSC Topper Marriage: बिहार के दो सबसे चर्चित सिविल सेवा टॉपर्स, IAS शुभम कुमार और IRS प्रियांगी मेहता, ने 1 जून को पटना में शादी कर ली है।यह शादी सिर्फ एक सामाजिक समारोह नहीं, बल्कि प्रेरणा की मिसाल बन गई है — खासतौर पर उन युवाओं के लिए जो मेहनत और समर्पण से अपने लक्ष्य को पाने का सपना देखते हैं।
शुभम कुमार: UPSC टॉपर 2021
शुभम कुमार, कटिहार जिले के रहने वाले हैं।उन्होंने IIT बॉम्बे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।वर्ष 2021 में UPSC टॉप करके देशभर में नाम कमाया।फिलहाल बिहार कैडर में IAS हैं और वर्तमान में भागलपुर नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।इससे पहले वह बाढ़ के SDO भी रह चुके हैं।
प्रियांगी मेहता: BPSC टॉपर और अब IRS
प्रियांगी मेहता पटना सिटी के संदलपुर की निवासी हैं।उन्होंने BHU (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) से स्नातक की डिग्री ली है।68वीं BPSC परीक्षा में टॉप करने के बाद उन्होंने UPSC 2021 में भी सफलता पाई और IRS (इंडियन रेवेन्यू सर्विस) अधिकारी बनीं।उन्हें UPSC में 261वां रैंक प्राप्त हुआ था।
सोशल मीडिया पर छाया 'टॉपर कपल'
जैसे ही इस शादी की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर यह 'टॉपर कपल' वायरल हो गया।लोगों ने न केवल उनकी शिक्षा और सफलता को सराहा, बल्कि यह भी कहा कि जहां संघर्ष और समर्पण एक जैसे हों, वहां रिश्ते सिर्फ मजबूत नहीं, प्रेरणादायक होते हैं।"
क्या बनाता है इस शादी को खास
ये शादी कईदोनों सिविल सेवा परीक्षाओं में टॉपर्स। दोनों का बिहार से गहरा संबंध है। दोनों की सरकारी सेवाओं में सक्रिय भूमिका है। समाज में प्रेरणा का स्रोत बनने वाली जोड़ी है।