Bihar Election Results 2025 : बाहुबली अनंत सिंह के मोकामा में ‘नोटा’ का दबदबा, आठ प्रत्याशियों में 5 को किया पीछे, जानिए कितने लोगों ने दबाया बटन
Bihar Election Results 2025 : बाहुबली अनंत सिंह के मोकामा में नोटा का दबदबा है. यहाँ आठ प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. नोटा ने इसमें पांच को पीछे कर दिया है.......पढ़िए आगे
PATNA : बिहार के सबसे हॉट सीट मोकामा में 26 राउंड की गिनती के बाद छोटे सरकार अनंत सिंह की जीत हो गई है। अनंत सिंह ने 28206 मतों से राजद प्रत्याशी वीणा देवी को शिकस्त दी है। इस तरह मोकामा में अनंत सिंह ने सूरजभान की पत्नी वीणा देवी और जनसुराज प्रत्याशी पीयुष प्रियदर्शी को करारी हार का मजा चखा दिया है। हालाँकि चुनाव आयोग की ओर से घोषणा होना बाकी है। चुनाव परिणाम आने तक 26 राउंड के बाद अनंत सिंह 91416 वोट पाकर पहले स्थान पर हैं। वहीँ वीणा देवी 63210 वोट से दूसरे स्थान पर हैं वहीं पीयुष प्रियदर्शी 19365 से तीसरे स्थान पर हैं।
चौथे स्थान पर नोटा
बता दें की मोकामा विधानसभा में कुल आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। जिनमें तीन के बीच मुकाबला था। इन नेताओं में अनंत कुमार सिंह, सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी और जनसुराज के पियूष प्रियदर्शी शामिल थे। वहीँ इस चुनाव में डॉ राजेश कुमार रत्नाकर, अनिल कुमार, राहुल कुमार, मंजू कुमारी और विकास कुमार शामिल थे। इनमे अनंत सिंह, वीणा देवी और पियूष प्रियदर्शी को छोड़ दें तो नोटा को चुनाव में चौथा स्थान हासिल हुआ है। इसमें डॉ राजेश कुमार रत्नाकर को 2100, अनिल कुमार को 1390, राहुल कुमार को 1132, मंजू कुमारी को 867 और विकास कुमार को 832 वोट मिले हैं। जबकि नोटा की बात करें तो कुल 4609 लोगों ने नोटा दबाया है।
मोकामा में फिर से अनंत
मोकामा में मुख्य लड़ाई अनंत सिंह और वीणा देवी के बीच में था। दोनों उम्मीदवार एक ही जाति से आते हैं। मोकमा में दुलारचंद यादव की हत्या और अनंत सिंह के जेल जाने के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई। अनंत सिंह के जेल जाने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मोकामा में चुनाव की कमान अपने हाथों में ले ली। ललन सिंह ने तब मोकामा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोकामा की एक एक जनता अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़ेगी। ललन सिंह के इस ऐलान के बाद अगले ही दिन मोकामा में मैं भी अनंत के पोस्टर पट गए। वहीं अब अनंत सिंह ने जीत हासिल कर ली है।
3 दिनों से चल रही थी भोज की तैयारी
अनंत सिंह के आवास पर पिछले तीन दिनों से जीत की तैयारी चल रही थी। अनंत सिंह ने करीब 50 हजार लोगों के लिए खाना बनवाया था। 2 लाख रसगुल्ले बनाए गए थे। वहीं अपने सबसे बड़े विरोधी को मात देकर अनंत सिंह ने जीत हासिल कर ली है। अनंत सिंह के समर्थक पिछले एक हफ्ते से ही जीत का जश्न मनाने की तैयारियों में लगे हुए हैं। उनके पटना माल रोड स्थित आवास पर भारी भीड़ जुटी है। बड़ी स्क्रीन लगाई गई है जिस पर काउंटिंग की अपडेट देखी जा रही है। बाहर लगा पोस्टर माहौल को और गरमा देता है “जेल का फाटक टूटेगा, मेरा शेर छूटेगा।”यह नारा समर्थकों के जोश और अनंत सिंह के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को साफ दर्शाता है।
सुरजभान को झटका
दूसरी ओर वीणा देवी के समर्थक भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे। पटना के डाक बंगला चौराहा स्थित कौशल्या स्टेट में बड़ा पंडाल लगा है, जहां समर्थकों के लिए भोज की तैयारियां की गयी हैं। मोकामा के नदमा और कारगिल मार्केट में सन्नाटा पसरा है क्योंकि ज्यादातर समर्थक पटना में जमा हो रहे हैं। अनंत सिंह ने मोकामा के वोटरों को पटना आने का खुला निमंत्रण दिया है।