Bihar assemebly election - तेज प्रताप यादव के लिए चुनाव प्रचार करेंगी रोहिणी आचार्य! पटना पहुंचते ही पीएम मोदी पर बरसी, कहा 14 के बाद तेजस्वी लेंगे सीएम की शपथ

Bihar assemebly election - भाई तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बनाने के लिए रोहिणी आचार्य ने जिम्मेदारी संभाल ली है। आज वह चुनाव प्रचार के लिए पटना पहुंच गई है।

Bihar assemebly election - तेज प्रताप यादव के लिए चुनाव प्रच

Patna  - राजद के स्टार प्रचारकों में शामिल रोहिणी आचार्य आज पटना पहुंची। जहां उन्होंने पीएम मोदी, नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव की सरकार बनने की बात कहीं। वहीं भाई तेज प्रताप यादव को भी जीत का आशीर्वाद दिया। हालांकि रोहिणी आचार्य ने यह साफ कर दिया कि वह तेज प्रताप के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगी, क्योंकि वह राजद से जुड़ी हैं।

पीएम मोदी पर जमकर बरसी

इस दौरान रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि हमलोग छठी मइया का अपमान कर रहे हैं। खुद दिल्ली में बिसलेरी के पानी से छठ घाट बनवाते हैं। उन्होंने कहा कि हम बिहारियों के लिए छठ महापर्व है। यह हमलोगों के लिए इमोशन है। उन्हें शर्म आनी चाहिए कि बिहार में आकर वह ऐसा बयान दे रहे हैं। 

बीजेपी वाले पांच किलो का अनाज देकर किसका पेट भर रहे है,सिर्फ वादे कर रहे है। बीजेपी बलात्कारियों की पार्टी है। बलात्कारी लोग एकजुट है। अमित शाह कहां से तड़ीपार हैं। ये बताये

नीतीश कुमार को निशाने पर लिया

वहीं नीतीश कुमार को भी उन्होंने निशाने पर लिया। कहा कि वह कहते हैं कि 2005 से बिहार में जंगलराज था। 20 साल से शासन में हैं। उन्होंने क्या किया। सिर्फ महिलाओं को अपमान करते हैं। विधानसभा से महिलाओं को बाहर फेंका गया। बालिका गृह कांड  की पीड़ितों को आज तक न्याय नहीं मिला है। कई बार वह विधानसभा में महिलाओं के लिए अपमानजनक बात कह चुके हैं। 

वही तेजप्रताप के चुनाव प्रचार मे जाने के सवाल पर रोहिणी ने कहा की उनकी जो पार्टी है उसके लिए प्रचार करेगी,क्या बीजेपी के लोग हमारे लिए प्रचार करने आएंगे क्या

तेजस्वी यादव ने बिहार के लिए और जनता के लिए बहुत किया है रोजगार, जीविका दीदियों को तीस हजार रुपये और दो सौ यूनिट बिजली फ्री देंगे,तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा है कि हर घर से सरकारी नौकरी मिलेगी तो इसे पूरा किया जाएगा।

रिपोर्ट – रंजीत कुमार