Patna Showroom: पटना में खुला INC.5 का नया शोरूम, फैशन ब्रांड ने बढ़ाई रफ्तार, मेयर सीता साहू ने किया उद्घाटन
Patna Showroom: पटना में में देश-विदेश की नामी कंपनियों की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में Men’s & Women’s फुटवियर और एक्सेसरीज़ ब्रांड INC.5 के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया।...
Patna Showroom: राजधानी पटना के रिटेल बाजार में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। डाक बंगला चौराहा स्थित मशहूर इलाके में देश-विदेश की नामी कंपनियों की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में Men’s & Women’s फुटवियर और एक्सेसरीज़ ब्रांड INC.5 के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया।
इस शोरूम का उद्घाटन पटना की मेयर सीता साहू ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम और भी आकर्षक बन गया।
कंपनी के ऑपरेशन हेड समीर खान और रीजनल मार्केटिंग हेड कुणाल साव ने बताया कि INC.5 की शुरुआत मुंबई में मात्र 90 स्क्वायर फीट के एक छोटे बुटीक से हुई थी, जो आज देश के प्रमुख फुटवियर और फैशन एक्सेसरीज़ ब्रांड्स में शामिल हो चुका है।
उन्होंने कहा कि इस ब्रांड की नींव एक ऐसी महिला उद्यमी ने रखी थी, जिनकी फैशन और डिजाइन के प्रति गहरी रुचि ने आधुनिक पुरुषों और महिलाओं के लिए स्टाइलिश, आरामदायक और ट्रेंड-फॉरवर्ड उत्पादों की एक नई पहचान बनाई। गुणवत्ता, आधुनिक डिजाइन और ग्राहकों का भरोसा ही इस ब्रांड की सबसे बड़ी ताकत है।
समय के साथ INC.5 ने अपने उत्पादों का दायरा बढ़ाते हुए केवल फुटवियर तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि अब हैंडबैग्स और फैशन एक्सेसरीज़ में भी अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। यह ब्रांड ग्लोबल फैशन ट्रेंड्स और रोजमर्रा की जरूरतों का बेहतरीन मेल प्रस्तुत करता है।
कंपनी अधिकारियों के अनुसार, INC.5 तेजी से पूरे देश में अपने स्टोर्स का विस्तार कर रहा है और जल्द ही 100 से अधिक आउटलेट्स का लक्ष्य पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों की मजबूत प्रतिक्रिया इस ब्रांड की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।