बिहार में बड़ी संख्या में IPS अधिकारियों का तबादला, 26 डीएसपी को सीएम नीतीश ने दी नई जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा के छह अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है.

Bihar IPS Transfer
Bihar IPS Transfer- फोटो : news4nation

Bihar IPS Transfer : बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने गुरुवार को एक अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के छह अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का आदेश जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त नीतीश सरकार ने एक साथ 26 डीएसपी को भी नई जिम्मेदारी दी है. 


जारी अधिसूचना के अनुसार मो. मोहीबुल्लाह अंसारी (बैच 2021), जो अभी तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, नगर, पटना के पद पर कार्यरत थे, अब उन्हें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, विधि व्यवस्था, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।  शैलजा (बैच 2022), सहायक पुलिस अधीक्षक, वैशाली को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, हिलसा, नालंदा के पद पर भेजा गया है। संकेत कुमार (बैच 2022), जो सहायक पुलिस अधीक्षक, सारण के रूप में कार्यरत थे, अब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विक्रमगंज, रोहतास बनाए गए हैं।


गरिमा (बैच 2022), सहायक पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सैदपुर, मुजफ्फरपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है। साक्षी कुमारी (बैच 2022), सहायक पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बलिया, बेगूसराय नियुक्त किया गया है। कोमल मीणा (बैच 2023), सहायक पुलिस अधीक्षक, दरभंगा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, मसोढ़ी, पटना में स्थानांतरित किया गया है।


26 डीएसपी का तबादला

डीएसपी स्तर के 26 अधिकारियों का तबादला किया गया है. गृह विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. शैलेश प्रीतम को बनमनखी के एसडीपीओ नियुक्त किया गया है. सुनीता कुमारी को पुपरी की एसडीपीओ बनाया गया है। सहरियार अख्तर को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में एएसपी के पद पर नियुक्त किया गया है. प्रेमचंद सिंह को बीएमपी 16 में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. सुमित कुमार को बिहार पुलिस अकादमी में वरीय पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है. राजेश कुमार को झाझा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का पद सौंपा गया है. ज्योति शंकर को पूर्णिया सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 के रूप में नियुक्त किया गया है. कुमार ऋषि राज को हिलसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है.