बिहटा के इरफान इमाम उर्फ कल्लू हत्याकांड का खुलासा, एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

पटना के बिहटा मे बीते 10 नवंबर को इरफान उर्फ कल्लू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है....

बिहटा के इरफान इमाम उर्फ कल्लू हत्याकांड का खुलासा, एक विधि-
कल्लू हत्याकांड का खुलासा- फोटो : अनिल कुमार

Patna : पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है, जबकि इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को बिहटा थाना क्षेत्र के दौलतपुर सिमरी गांव में इरफान इमाम उर्फ कल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद बिहटा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित की गई थी एसआईटी

घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान, घटनास्थल के निरीक्षण और साक्ष्य संकलन के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना के करीब 48 घंटे के भीतर हत्याकांड में शामिल एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर लिया।


बिहटा पुलिस, दानापुर-2 एसडीपीओ और डीआईयू की टीम रही कार्रवाई में शामिल

पुलिस के मुताबिक, हत्या की इस घटना को अंजाम देने वाले अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस कार्रवाई में बिहटा थाना पुलिस, दानापुर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) की टीम शामिल रही।


बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का पुलिस का दावा

मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि जांच के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों को भी चिह्नित कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के तहत आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


अग्रिम जांच व छापेमारी के जरिए पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी टीम

फिलहाल निरुद्ध विधि-विरुद्ध बालक से प्राप्त जानकारियों और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पूरे प्रकरण की अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। साथ ही फरार आरोपियों की संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी रखी गई है।


अनिल की रिपोर्ट