NDA Candidate: बिहार MLC चुनाव के बाद जेडीयू में कार्रवाई, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 6 साल का निष्कासन
NDA Candidate: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में NDA समर्थित जदयू उम्मीदवार के खिलाफ काम करने के आरोप में युवा जदयू प्रदेश सचिव अमित प्रकाश को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया।
NDA Candidate: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने कार्रवाई की है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित जदयू उम्मीदवार के खिलाफ काम करने और दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के आरोप में युवा जदयू के प्रदेश सचिव अमित प्रकाश को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
निष्कासन पत्र के अनुसार, अमित प्रकाश, निवासी बाढ़, पटना को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। साथ ही, उनकी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए उन्हें छह साल के लिए जदयू से बाहर कर दिया गया है। पार्टी की ओर से यह कार्रवाई चुनाव के दौरान दूसरे उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने के मामले में की गई है।
पटना से रंजन की रिपोर्ट