Rahul Gandhi In Bihar: आधे घंटे में ही खत्म हुई राहुल गांधी की पदयात्रा तो भड़की जदयू, जनता को गुमराह करने बिहार आते हैं....

Rahul Gandhi In Bihar: राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं। आज बेगसराय में उन्होंने पदयात्रा किया लेकिन यह पदयात्रा आधे घंटे में ही समाप्त हो गई। जिसके बाद जदयू ने बड़ा हमला बोला है....

Rahul Gandhi
JDU attack on rahul gandhi- फोटो : social media

Rahul Gandhi In Bihar:  लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। बिहार दौरे के दौरान राहुल गांधी बेगूसराय पहुंचे। जहां उन्होंने पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा का नेतृत्व किया। यह पदयात्रा कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के द्वारा किया गया था। जानकारी अनुसार  वहीं राहुल गांधी के पदयात्रा को लेकर अब जदयू ने बड़ा हमला बोला है। जदयू ने कहा है कि राहुल गांधी का पदयात्रा मात्र 30 मिनट में समाप्त हो गया जो कि हास्यास्पद है। जदयू नेता ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है।    

आधे घंटे में ही खत्म हुआ पदयात्रा 

दरअसल, राहुल गांधी बेगूसराय में कन्हैया कुमार के पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। पदयात्रा के बाद वो युवाओं को संबोधित भी करने वाले थे। लेकिन राहुल गांधी एक घंटे में ही वापस आ गए। वो केवल आधे घंटे के लिए पदयात्रा में हिस्सा लिए औऱ युवाओं को बिना संबोधित किए ही वापस आ गए। वहीं इस दौरान राहुल गांधी का एक  वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी एक युवा को धक्का देते नजर आ रहे हैं।  

कांग्रेस जनता को कर रही गुमराह

वहीं इसको लेकर अब जदयू हमलावर है। जदयू ने कहा कि रोजगार और पलायन के नाम पर कांग्रेस की पदयात्रा मात्र 30 मिनट में समाप्त हो गई। कांग्रेस कब तक लोगों को ऐसे गुमराह करेगी। जदयू ने कहा कि यह हास्यास्पद था। ऐसे गंभीर मसलों पर कांग्रेस नेतृत्व क्या संदेश देना चाहता है। जदयू ने कहा कि कांग्रेस को पलायन या नौकरी जैसे मुद्दों पर बयान देने का कोई हक नहीं है।  

Nsmch

60 दशक में कांग्रेस से हल नहीं हुआ पलायन और बेरोजगारी

जदयू ने कहा कि कांग्रेस ने 60 दशक में इन दो मसलों का हल नहीं ढूंढ पाई और सीएम नीतीश के नेतृत्व में बिहार में युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। बिहरा में 12 लाख नौकरी और 30 लाख लोगों को रोजगार दिया। सीएम नीतीश ने 92 हजार परिवारों को खुद का रोजगार शुरु करने के लिए 2-2 लाख रुपए दिए। जदयू ने कहा कि, कांग्रेस बिहार में अपनी खोई हुई शाख बचाने में नाकामयाब हो गई है।