JEE Main Final Results: गोल इंस्टीट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, कई ने हासिल किए 95+ पर्सेंटाइल

JEE Main Final Results: पटना में JEE Main के फाइनल रिजल्ट में गोल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता साबित की है। संस्थान के कई विद्यार्थियों ने 95 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल किया।

गोल इंस्टीट्यूट
गोल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने लहराया परचम - फोटो : News4nation

JEE Main Final Results:  JEE Main के फाइनल परिणाम में गोल इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान के कई छात्रों ने 95 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस वर्ष के परिणाम में श्रृष्टि राज ने 98.94 पर्सेंटाइल, ऋतुराज कुमार ने 98.65 पर्सेंटाइल, लकी कुमारी ने 98.17 पर्सेंटाइल, उज्ज्वल कांत मिश्रा ने 97.77 पर्सेंटाइल और तेजस ने 92.27 पर्सेंटाइल हासिल किया। इसके अलावा भी कई छात्रों ने उच्च पर्सेंटाइल प्राप्त कर टॉप स्कोरर्स में अपनी जगह बनाई।

गोल इंस्टीट्यूट के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने इस सफलता पर छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और संस्थान की सुदृढ़ शैक्षणिक प्रणाली का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य सिर्फ चयन नहीं, बल्कि उत्कृष्ट परिणाम देना है। सहायक निदेशक रंजय सिंह ने भी छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि लगातार बेहतर परिणाम टीम के समर्पण और छात्रों के विश्वास को दर्शाते हैं। 

वहीं, आर एंड डी हेड आनंद वत्स और एकेडमिक हेड गौरव सिंह ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि नियमित टेस्ट सीरीज़, प्रैक्टिस और कॉन्सेप्ट क्लैरिटी पर आधारित पढ़ाई ही इस सफलता की मुख्य वजह है। गोल इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर साबित किया है कि वह “Goal the Result Factory” के रूप में छात्रों के सपनों को सफलता में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।