Bihar Assembly election - जीतन राम मांझी की HAM ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, इन छह सीटों पर बांटे सिंबल

Bihar Assembly election - केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आज अपने कैंडिडेट के नामों की घोषणा करते हुए उन्हें पार्टी का सिंबल प्रदान कर दिया.

Bihar Assembly election - जीतन राम मांझी की HAM ने जारी की प

Patna - बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब एनडीए में प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी होना शुरू हो गया  है।   जहां पहले भाजपा ने  कैंडिडेट के नाम की घोषणा की।  वहीं जीतनराम मांझी  की पार्टी हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा ने भी  अपने कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी है। 

पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी ने खुद टिकट बंटवारे की घोषणा करते हुए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। सूची में कई महत्वपूर्ण और हाई-प्रोफाइल सीटें शामिल हैं। 

HAM के प्रत्याशियों की सूची:

HAM द्वारा घोषित किए गए उम्मीदवारों और उनके विधानसभा क्षेत्रों का विवरण इस प्रकार है:

  1. ज्योति देवी: बाराचट्टी
  2. दीपा मांझी: इमामगंज
  3. रोमित कुमार: अतरी
  4. प्रफुल्ल मांझी: सिकंदरा
  5. ललन कुमार: कुटुंबा
  6. अनिल सिंह: टिकारी

माना जा रहा है कि HAM ने यह सूची जारी कर उन सीटों पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है, जहां पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ना चाहती है। यह ऐलान बिहार के चुनावी माहौल में एक नई गर्मी लाएगा और इन सीटों पर अब मुकाबला और भी रोचक होने की संभावना है।