Patna High Court: पटना हाईकोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस, दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस वल्लुरी कामेश्वर राव को मिली कमान

Patna High Court:पटना हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है।...

Justice Valluri Kameshwar Rao Appointed Patna High Court Chi

Patna High Court:भारत सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस वी कामेश्वर राव के पटना हाइकोर्ट के नये चीफ जस्टिस के रूप में  नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी।माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति पर अपनी मुहर लगाई दी।पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनका कार्यकाल शुरू हो जायेगा।

वे पटना हाईकोर्ट के 49वें नियमित चीफ जस्टिस रुप में कार्य करेंगे।अभी जस्टिस सुधीर सिंह पटना हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में  कार्य कर रहे हैं।उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी शीघ्र निश्चित होगी।

सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस  के रूप में दिल्ली हाईकोर्ट के जज वी कामेश्वर राव के नाम की अनुशंसा की हैं।सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने 6 अगस्त, 2026 की एक बैठक  में  इनके नाम की अनुशंसा की थी ।

इससे पूर्व पटना हाईकोर्ट  की चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय 11 जुलाई,2026  को  सेवानिवृत्त हुई। उसके बाद से वरीय जज जस्टिस सुधीर सिंह एक्टिंग चीफ जस्टिस  के रुप में  कार्य कर रहे हैं।

इनका जन्म 7 अगस्त, 1965 को हुआ था।1987  में उन्होनें दिल्ली विश्वविद्यालय से भूगोल में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।1990 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की।दिल्ली बार काउंसिल में मार्च, 1991 में उन्होनें स्वयं को निबंधित कराया।सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट, कैट समेत कई अन्य अदालतों में 20 बरसों तक प्रैक्टिस किया।2010 में उन्हें सीनियर एडवोकेट बनाया गया।उन्हें सेवा मामलों, श्रम कानून, संवैधानिक, प्रशासनिक व मध्यस्थता मामलों में विशेषज्ञता प्राप्त रही।17 अप्रैल, 2013 को उन्हें  दिल्ली हाईकोर्ट का एडीशनल जज नियुक्त किया गया।18 मार्च, 2015 को उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट में स्थायी जज बनाया गया।2024 में उनका स्थानांतरण कर्नाटक हाईकोर्ट हुआ।मई,2025 में उन्होनें  वहां एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में कार्य किया।पुनः जुलाई, 2025 वे दिल्ली हाईकोर्ट के जज के रुप वापस आये।उन्हें अब पटना हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया हैं।