खेसारी का मैथिली ठाकुर पर तंज : कम उम्र में सफलता मिले तो इंसान संस्कार भूल जाता है, उन्हें ज्ञान की कमी है

पटना पहुंचे भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने मैथिली ठाकुर द्वारा तेजस्वी यादव की तुलना दुर्योधन से करने पर कड़ा प्रहार किया है। खेसारी ने कहा कि कम उम्र में कामयाबी मिलने पर लोग संस्कार भूल जाते हैं

खेसारी का मैथिली ठाकुर पर तंज : कम उम्र में सफलता मिले तो इं

Patna  - भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने हाल ही में मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी द्वारा दी गई बयानबाजी पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने संस्कारों और राजनीति की मर्यादा पर जोर दिया। 

मैथिली ठाकुर के बयान पर जताई नाराजगी

मैथिली ठाकुर द्वारा तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' और लालू प्रसाद यादव की 'धृतराष्ट्र' से करने पर खेसारी लाल यादव ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि मैथिली का ज्ञान अभी बहुत कम है। खेसारी के अनुसार, "कम उम्र में उपलब्धियां मिल जाती हैं तो इंसान अक्सर अपनी सीमाएं लांघ जाता है। राजनीति में आने का मतलब यह नहीं कि आप इंसानियत और संस्कार भूल जाएं"। उन्होंने आगे जोड़ा कि देश और समाज को अब पढ़े-लिखे और अनुभवी लोगों की जरूरत है जो सोच-समझकर भाषा का प्रयोग करें। 

मनोज तिवारी के 'गड्ढा' वाले बयान पर दी सफाई

भाजपा सांसद मनोज तिवारी द्वारा राजद को 'गड्ढा' बताने और एक गाने के जरिए उन पर तंज कसने के सवाल पर खेसारी लाल ने संयमित रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी उनके बड़े भाई की तरह हैं और वह हमेशा उनका सम्मान करते रहेंगे। खेसारी ने कहा, "वह एक राजनेता हैं और राजनीति में इस तरह की बयानबाजी चलती रहती है। वह जहाँ हैं उनके लिए ठीक है, मैं जहाँ हूँ मेरे लिए बेहतर है"। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भला-बुरा कहने से बिहार की उन्नति नहीं होगी, बल्कि काम करने से होगी। 

काजल राघवानी के साथ काम करने पर क्या बोले खेसारी?

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी द्वारा उनके साथ दोबारा काम करने की इच्छा जताने के सवाल पर खेसारी ने सस्पेंस बरकरार रखा। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है क्योंकि पहले काजल ने ही उनके साथ काम न करने की बात कही थी। हालांकि, उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा, "अगर वह काम करना चाहती हैं तो उनका स्वागत है। मैं इतना बड़ा नहीं हूँ कि किसी कलाकार को काम करने से मना करूँ"।

रिपोर्ट - रंजीत कुमार