माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग में 'आशा' की किरण: भारतीय मूल की आशा शर्मा बनीं नई CEO, सत्य नडेला ने सौंपी अरबों डॉलर के साम्राज्य की कमान

माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग साम्राज्य में एक नए युग की शुरुआत हुई है। सत्या नडेला ने भारतीय मूल की आशा शर्मा को माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग का नया एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और CEO नियुक्त किया है। वह दिग्गज फिल स्पेंसर की जगह लेंगी, जो लगभग 40 साल के सफर के

माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग में 'आशा' की किरण: भारतीय मूल की आशा शर्

N4N Desk  - : टेक जगत की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने गेमिंग डिवीजन में एक ऐतिहासिक नेतृत्व परिवर्तन का ऐलान किया है। भारतीय मूल की आशा शर्मा को माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग का नया एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और सीईओ (CEO) नियुक्त किया गया है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने स्वयं इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि आशा शर्मा सीधे उन्हें रिपोर्ट करेंगी। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब गेमिंग इंडस्ट्री तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मल्टी-प्लेटफॉर्म अनुभव की ओर बढ़ रही है।

आशा शर्मा इस पद पर फिल स्पेंसर की जगह लेंगी, जो पिछले चार दशकों से माइक्रोसॉफ्ट के साथ जुड़े हुए थे। फिल के रिटायरमेंट के बाद आशा के कंधों पर एक्सबॉक्स (Xbox) और माइक्रोसॉफ्ट के विशाल गेमिंग पोर्टफोलियो को संभालने की जिम्मेदारी होगी। सत्य नडेला ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह गेमिंग और कंज्यूमर विजन के भविष्य को लेकर बेहद आशावादी हैं। यह बदलाव माइक्रोसॉफ्ट की उस रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत गेमिंग को अब सिर्फ एक हार्डवेयर तक सीमित न रखकर हर डिवाइस तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।

आशा शर्मा का करियर ग्राफ बेहद प्रभावशाली रहा है। मिनेसोटा यूनिवर्सिटी के कार्लसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से पढ़ीं आशा ने साल 2011 में माइक्रोसॉफ्ट के मार्केटिंग विभाग से अपने सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'पोर्च समूह' में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के रूप में काम करते हुए कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। उनके पास प्रोडक्ट, इंजीनियरिंग, सेल्स और ऑपरेशंस के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का नेतृत्व अनुभव है, जो उन्हें इस चुनौतीपूर्ण पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार बनाता है।

माइक्रोसॉफ्ट से पहले आशा शर्मा ने सोशल मीडिया दिग्गज 'मेटा' (Meta) में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहां उन्होंने वाइस प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग) के रूप में इंस्टाग्राम डायरेक्ट और मैसेजिंग विभाग का नेतृत्व किया। साल 2024 में उन्होंने दोबारा माइक्रोसॉफ्ट जॉइन किया और 'प्रेसिडेंट, कोर AI प्रोडक्ट्स' के रूप में एआई ऐप्स, एजेंट्स और डेवलपर टूल्स के पोर्टफोलियो को संभाला। उनकी एआई (AI) विशेषज्ञता ही वह मुख्य कारण है जिसकी वजह से उन्हें गेमिंग डिवीजन का प्रमुख बनाया गया है।

इस नई जिम्मेदारी को संभालने के बाद आशा शर्मा ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह एक्सबॉक्स फैन्स और प्लेयर्स के प्रति समर्पित रहेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि गेमिंग अब सिर्फ एक कंसोल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कई डिवाइसेस तक पहुँच चुकी है। संगठन में अन्य बदलावों के तहत मैट बूटी (Matt Booty) को चीफ कंटेंट ऑफिसर बनाया गया है, जो आशा को रिपोर्ट करेंगे। इस नियुक्ति के साथ ही वैश्विक टेक कंपनियों के शीर्ष पदों पर भारतीय मूल के नेतृत्व का दबदबा और मजबूत हो गया है।