Bihar Weather Update: चिलचिलाती गर्मी से लोगों को जल्द मिलेगी राहत, जानिए कब होगी बिहार में होगी मॉनसून की एंट्री, मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट, ...

Bihar Weather Update:मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बिहार में बहुत जल्द मॉनसून की एंट्री होनेवाली है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्णिया के रास्ते बिहार में मॉनसून एंट्री के तैयार हैं.....पढ़िए आगे

Bihar Weather Update: चिलचिलाती गर्मी से लोगों को जल्द मिलेग
मॉनसून की एंट्री जल्द - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार सहित देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी से आम जन जीवन अस्त व्यस्त है। सुबह होने के साथ ही आसमान से आग बरसने का एहसास होने लग रहा है। ऐसे में लोगों को इन्तजार है की बिहार में मॉनसून की एंट्री कब होगी। हालाँकि मौसम विभाग ने जो संभावना जताया है की वह आम लोगों के लिए राहत देनेवाले हैं। लोगों को बहुत जल्द चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल जाएगी।

बिहार में मॉनसून की एंट्री को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्णिया होकर बिहार में दस्तक देने के लिए मानसून तैयार है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटे के दौरान मानसून पूर्णिया के रास्ते बिहार में प्रवेश करेगा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि मानसून के लायक कंडीशन बन चुका है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले कुछ घंटे के दौरान मानसून की झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी।  जाहिर है की राज्य में मानसून पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार के रास्ते ही एंट्री लेता है। पिछले साल भी मानसून 20 जून को पहुंचा था। बिहार में ऐसे भी 15 जून के बाद ही मानसून के बरसने की संभावना रहती है। पूर्णिया के आसमान में फिलहाल बादल छाए हुए हैं।  

उधर बिहार मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के लिए अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 16 और 17 जून 2025 को राज्य के 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।बिहार मौसम सेवा केंद्र के निदेशक डॉ सीएन प्रभु के अनुसार 16-17 जून 2025 के लिए मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तरी और मध्य बिहार के कई जिलों में मौसम के बदलाव के साथ बाढ़ और जलभराव का खतरा बढ़ गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून की शुरुआत के साथ उच्च तापमान और नमी का मिश्रण बाढ़ के जोखिम को बढ़ा रहा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।बिहार सरकार ने प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोगों से मौसम अपडेट पर नजर रखने और सतर्क रहने की अपील की गई है।मौसम विभाग ने कटिहार, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।