जेल में रहकर शासन चलाएंगे, यह कहां की नैतिकता है, सांवैधानिक संशोधन बिल के विरोध करनेवालों पर भड़के ललन सिंह

Patna - केंद्रीय पशुपालन मंत्री व मुंगेर सांसद ने लोकसभा में सांवैधानिक संशोधन बिल का विरोध करनेवालों पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि यह बिल उन लोगों को रोकता है, जो जेल में बैठकर शासन चलाना चाहते हैं। आखिर जेल से शासन चलाना कहां की नैतिकता है। इस कानून का विरोध वही लोग कर रहे हैं। जिनकी अपनी कोई नैतिकता नहीं है
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनता के सामने नैतिकता की मिसाल पेश की है। बिल में उन्होंने प्रधानमंत्री को भी शामिल किया है। अगर उनके ऊपर भी कोई कार्रवाई होती है तो उन्हें भी अपना पद छोड़ना पड़ेगा।
कांग्रेस राजद में नैतिकता खत्म
इस दौरान ललन सिंह ने कांग्रेस और राजद पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा डा. मनमोहन सिंह ने लालू यादव को बचाने के लिए बिल तैयार किया था। इस बिल को राहुल गांधी ने संसद में फाड़ दिया था। आज यह सभी साथ में घूम रहे हैं। इनकी नैतिकता कहां गई।
पीएम की तारीफ
गयाजी में पीएम मोदी के दौरे के लिए पटना पहुंचे ललन सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार का लगातार विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी जब भी बिहार आते हैं तो हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का तोहफा देते हैं। इस बार भी वह कई बड़े तोहफे देने जा रहे हैं।
Report – Abhijit singh