Lalu Yadav New House: सरसों से गोभी तक... नए घर में राबड़ी देवी का देसी अंदाज, तेज प्रताप ने दिखाया बगीचा
Lalu Yadav New House: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी कौटिल्य नगर के नए आवास में शिफ्ट हो गए हैं। तेज प्रताप यादव के ब्लॉग में राबड़ी देवी का किचन गार्डन और पालतू कुत्ता थॉर नजर आया।
Lalu Yadav New House: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का नया ठिकाना अब पटना का कौटिल्य नगर बन गया है। राबड़ी आवास खाली करने के बाद दोनों यहां शिफ्ट हो चुके हैं। नए घर में राबड़ी देवी ने अपने हाथों से एक सुंदर किचन गार्डन भी तैयार किया है। यहां कई तरह की सब्जियां और फल उगाए जा रहे हैं। इसकी झलक लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने नए ब्लॉग में दिखाई है।
तेज प्रताप ने वीडियो में अपनी मां राबड़ी देवी के साथ नए घर का बगीचा दिखाया। इस दौरान राबड़ी देवी खुद बताती नजर आईं कि उन्होंने बगीचे में कौन-कौन सी सब्जियां लगाई हैं। खास बात यह है कि वह खुद ही इस गार्डन की देखभाल भी करती हैं।
राबड़ी देवी के किचन गार्डन में उग रही हैं कई सब्जियां
तेज प्रताप यादव के ब्लॉग की शुरुआत नए आवास में प्रवेश के साथ होती है। वह बताते हैं कि घर में अभी साफ-सफाई का काम चल रहा है। इसके बाद वह बगीचे में पहुंचते हैं और अपनी मां से वहां लगे पेड़-पौधों और सब्जियों के बारे में पूछते हैं। राबड़ी देवी बगीचे में लगी सरसों, चना, फूलगोभी, आलू, टमाटर, बैंगन और कद्दू के पौधे दिखाती हैं। इसके अलावा यहां पालक, भिंडी और कई दूसरी हरी सब्जियां भी उगाई जा रही हैं। वीडियो में राबड़ी देवी का बागवानी के प्रति लगाव भी दिखाई देता है। वह खुद पौधे लगाने से लेकर उनकी देखभाल तक करती हैं। नए घर में तैयार किया गया यह किचन गार्डन परिवार के लिए खास आकर्षण बना हुआ है।
तेज प्रताप ने मां के साथ दिखाया पूरा बगीचा
वीडियो में तेज प्रताप यादव अपनी मां के साथ बगीचे में घूमते और अलग-अलग सब्जियों के बारे में जानकारी लेते नजर आते हैं। राबड़ी देवी भी उत्साह के साथ अपने लगाए पौधों और फसलों के बारे में बताती हैं। तेज प्रताप ने अपने ब्लॉग के जरिए नए आवास की झलक भी दिखाई है। घर की साफ-सफाई के साथ-साथ राबड़ी देवी का तैयार किया गया छोटा-सा बगीचा भी वीडियो का खास हिस्सा है।
घर की रखवाली करता है पालतू कुत्ता थॉर
तेज प्रताप यादव ने अपने वीडियो में परिवार के पालतू कुत्ते थॉर से भी मुलाकात कराई। उन्होंने बताया कि थॉर घर की रखवाली करता है और उनकी मां राबड़ी देवी की भी सुरक्षा करता है। इस तरह तेज प्रताप के ब्लॉग में कौटिल्य नगर स्थित लालू-राबड़ी के नए घर की कई झलकियां देखने को मिलीं। राबड़ी देवी का किचन गार्डन और पालतू कुत्ता थॉर भी वीडियो में लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।