LATEST NEWS

LPG Prices: बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, नए रेट जारी, महीने के पहले तारीख ही महंगाई की मार

LPG Prices: बजट के दौरान लोगों को मिली मामूली राहत ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाई है। आज से LPG सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं.

LPG cylinder prices
LPG cylinder prices- फोटो : social media

LPG Prices: देश भर में आज यानी 1 मार्च 2025  को एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। बजट के दिन मिली मामूली राहत के बाद आज फिर से 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली से कोलकाता तक इस सिलेंडर की कीमत 6 रुपये बढ़ गई है। हालांकि, पिछले 5 वर्षों में 1 मार्च को हुई सबसे कम बढ़ोतरी है।

बजट के दिन मिली थी मामूली राहत

बजट के दौरान 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 7 रुपये की कमी की गई थी। लेकिन 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 1 अगस्त 2024 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं बजट में मिली राहत ज्यादा दिन टिक नहीं पाई। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में फिर बढ़ोतरी हुई है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं।

दिल्ली से कोलकाता तक बढ़े कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम

इंडियन ऑयल द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार:

दिल्ली: 1803 रुपये (पहले 1797 रुपये)

कोलकाता: 1913 रुपये (पहले 1911 रुपये)

मुंबई: 1755.50 रुपये (पहले 1749.50 रुपये)

चेन्नई: 1965.50 रुपये (पहले 1959.50 रुपये)

दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर का मार्च प्राइस ट्रेंड

तारीख                      कीमत (रुपये)                 बढ़त (रुपये)

01-मार्च-2025            1803                             +6

01-मार्च-2024           1795                            +25.5

01-मार्च-2023           2119.5                        +350.5

01-मार्च-2022            2012                          +105

01-मार्च-2021           1614                            +95

मालूम हो कि, 2021 में फरवरी के दौरान LPG सिलेंडर के दाम चार बार बदले गए थे।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें

14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली: 803 रुपये

लखनऊ: 840.50 रुपये

कोलकाता: 829 रुपये

मुंबई: 802.50 रुपये

चेन्नई: 818.50 रुपये

Editor's Picks