Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! एक साथ 28 ट्रेनें रद्द, एक्सप्रेस ट्रेनों की टाइमिंग बदली, देखिए लिस्ट

Railway News: किउल–जसीडीह रेलखंड से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के चलते इस रूट पर 28 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनें देरी से चलेंगी।

रेलवे
28 ट्रेनें रद्द - फोटो : social media

Railway News:  बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। रेलवे ने 28 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। किउल-जसीडीह रेलखंड मेंटेनेंस कार्य के कारण परिचालन बाधित हुई है। वहीं कई एक्सप्रेस ट्रेन विलंब से चलेंगी। बता दें कि सुरक्षित रेल परिचालन को लेकर मेंटेनेंस कार्य कराए जा रहे हैं। रेलवे के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को आसनसोल मंडल के जोरामो–मधुपुर, जसीडीह–देवघर, सिमुलतला, दुमका, सीतारामपुर, अंडाल और दुर्गापुर समेत कई सेक्शनों में व्यापक ट्रैक अनुरक्षण कार्य किया गया। इस दौरान ब्लॉक लिए जाने के कारण ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ है।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार आसनसोल–जसीडीह, जसीडीह–झाझा, झाझा–जसीडीह, अंडाल–जसीडीह, जसीडीह–देवघर, दुमका–जसीडीह, जसीडीह–बांका, आसनसोल–बरकाकाना, बर्द्धमान–आसनसोल और अंडाल–सैंथिया रूट की कई मेमू और डेमू ट्रेनों समेत कुल 28 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

रद्द की गई ट्रेनों की सूची

ट्रेन संख्या 63561 आसनसोल–जसीडीह मेमू, 63565 जसीडीह-झाझा मेमू, 63566 झाझा-जसीडीह मेमू, 63545 अंडाल-जसीडीह मेमू, 63546 जसीडीह-अंडाल मेमू, 63298 झाझा-देवघर मेमू, 63570 बैद्यनाथधाम–आसनसोल मेमू, 73481 दुमका-जसीडीह डेमू, 73484 जसीडीह-दुमका डेमू, 63547 जसीडीह–बांका मेमू, 63548 बांका-जसीडीह मेमू, 63555 आसनसोल-बरकाकाना मेमू, 63556 बरकाकाना-आसनसोल मेमू, 63509 बर्द्धमान-झाझा मेमू, 63511 बर्द्धमान-आसनसोल मेमू, 63513 बर्द्धमान-आसनसोल मेमू, 63515 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू, 63549 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू, 63517 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू, 63510 झाझा–बर्द्धमान मेमू, 63512 आसनसोल–बर्द्धमान मेमू, 63514 आसनसोल–बर्द्धमान मेमू, 63516 आसनसोल–बर्द्धमान मेमू, 63518 आसनसोल–बर्द्धमान मेमू, 63552 आसनसोल–अंडाल मेमू, 63550 अंडाल-बर्द्धमान मेमू, 63531 अंडाल–सैंथिया मेमू तथा 63534 सैंथिया-अंडाल मेमू ट्रेन रद्द रहेंगी। ृ

ये ट्रेनें रहेंगी विलंब से

धनबाद–पटना इंटरसिटी- 1 घंटा देरी

नंगल डैम–कोलकाता एक्सप्रेस: 1.5 घंटे

गोरखपुर–आसनसोल एक्सप्रेस: 2 घंटे

पटना–हावड़ा स्पेशल: 3 घंटे

हावड़ा–पटना स्पेशल: 3 घंटे

अजमेर–सीलदह सुपरफास्ट: 45 मिनट

बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस: 1.5 घंटे

हावड़ा–सिउड़ी हूल एक्सप्रेस: 1 घंटा 40 मिनट

कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव

रेलवे ने बताया कि कई ट्रेनों के परिचालन में आंशिक बदलाव भी किया गया है। देवघर–पटना मेमू और जसीडीह–झाझा मेमू अब झाझा से चलाई जाएंगी। वहीं आसनसोल–गया मेमू एक्सप्रेस धनबाद से चलेगी और गया–आसनसोल मेमू धनबाद में ही समाप्त होगी। कोडरमा–जसीडीह मेमू को झाझा में ही रोक दिया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।