बिहार मे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस अरविंद कुमार बने बीएसईबी उपाध्यक्ष, अजय कुमार नए सचिव, प्रमोद कुमार को अतिरिक्त प्रभार

बिहार में एकबार फिर बड़ा प्रशासनिक फेर-बदल हुआ है। आईएएस अरविंद कुमार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के नए उपाध्यक्ष बनाए गए है....

बिहार मे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस अरविंद कुमार बने बीएसई
बिहार मे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

Patna : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेर-बदल हुआ है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचनाएं जारी की हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के अपर सचिव रहे 2015 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार को स्थानांतरित कर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 


बीएसईबी उपाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार की तैनाती

अधिसूचना के अनुसार, अरविंद कुमार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अधिनियम, 2019 की धारा-6 के तहत अगले आदेश तक उपाध्यक्ष पद पर पदस्थापित किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियमावली, 2016 के नियम-12(1) के अंतर्गत उनके पदस्थापन काल तक इस पद को अपर सचिव के समकक्ष घोषित किया गया है। 



अजय कुमार बने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के नए सचिव

सामान्य प्रशासन विभाग की एक अन्य अधिसूचना के तहत बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के अधिकारी अजय कुमार को स्थानांतरित कर अगले आदेश तक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना का सचिव बनाया गया है। वे इससे पहले सहरसा में बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे और उनके पास खगड़िया के बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी था। 


बीएसईबी अधिनियम के तहत सचिव पद की जिम्मेदारी

अजय कुमार की यह नियुक्ति बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अधिनियम, 2019 के अध्याय-2, नियम-8(2) के तहत की गई है। समिति में शीर्ष प्रशासनिक पदों पर हुई इन नियुक्तियों से परीक्षा संचालन और विभागीय कामकाज को गति मिलने की उम्मीद है। 


प्रमोद कुमार को बिहार राज्य भंडार निगम का अतिरिक्त प्रभार

वहीं, बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रमोद कुमार को अगले आदेश तक बिहार राज्य भंडार निगम (सहकारिता विभाग), पटना के प्रबंध निदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे वर्तमान में राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आप्त सचिव (सरकारी) के रूप में कार्यरत हैं।