Bihe crime:दो भोजपुरी गायकों के विवाद में खूनी संघर्ष, विक्कू के करीबी पर चाकू से जानलेवा हमला, इलाके में दहशत

Bihar crime: जहानाबाद में दो भोजपुरी गायकों—शिव कुमार विक्कू और अभिषेक सिंह—के बीच चल रहा विवाद अब खूनी संघर्ष का रूप ले चुका है।

Bihe crime:दो भोजपुरी गायकों के विवाद में खूनी संघर्ष, विक्क

Bihar crime: जहानाबाद में दो भोजपुरी गायकों—शिव कुमार विक्कू और अभिषेक सिंह—के बीच चल रहा विवाद अब खूनी संघर्ष का रूप ले चुका है। स्थिति यह है कि दोनों पक्षों के बीच तनातनी दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। ताजा मामले में, विक्कू के घर के समीप ही उनके करीबी ब्रजेश कुमार पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उन्हें चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

यह घटना तब घटी जब आदर्श नगर  स्थित शिव कुमार विक्कू के आवास के पास तनाव अपने चरम पर था। घायल ब्रजेश कुमार (निवासी राजाबाजार) का इलाज फिलहाल पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है। ब्रजेश ने अपने ऊपर हुए इस हमले के लिए सीधे तौर पर विरोधी खेमे के भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह के मामू टुनटुन सिंह (शर्मा) और अन्य सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

खास बात यह है कि घायल ब्रजेश कुमार वही शख्स है, जिस पर पहले अभिषेक सिंह के घर पर फायरिंग करने का आरोप लगा चुका है। इस पुरानी रंजिश और वर्चस्व की जंग ने अब जहानाबाद में सनसनी फैला दी है। कलाकारों के बीच का यह विवाद अब आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बनता जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही जहानाबाद की नगर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह हमला पुराने विवाद का ही नतीजा है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। पुलिस हर एक पहलू को खंगाल रही है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाया जा सके।

जहानाबाद से रितेश कुमार की रिपोर्ट